आर्ट कंजर्वेटर - विरासत की खि‍दमत

Webdunia
- सुमेधा

ND
सुब्रतो ग्रेजुएशन करने के बाद करियर की राह तलाशने के लिए भटक रहा था। पेंटिंग्स में उसकी रुचि थी पर वहां भी वह खुद को फिट महसूस नहीं कर रहा था। उसकी परेशानी को भांपते हुए उसके स्कूल के ड्रॉइंग टीचर ने उसे आर्ट कंजर्वेटर का कोर्स करने की सलाह दी।

टीचर के समझाने पर उसने दिल पक्का कर आर्ट कंजर्वेटर कोर्स में दाखिला ले लिया। इसमें पढ़ाई कर आज सुब्रतो एक सरकारी आर्ट म्यूजियम में आर्ट कंजर्वेटर यानी कला संरक्षण के रूप में काम कर रहा है और बेहतर वेतन प्राप्त कर रहा है।

निश्चित तौर पर आप भी यह सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें करियर की कितनी संभावनाएँ हो सकती हैं। कुछ समय पहले तक आपका सवाल वाजिब हो सकता था पर आज हालात बदल चुके हैं। हाल के कुछ वर्षों में लोगों की कला के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यही कारण है कि पेंटिंग्स व अन्य कलाकृतियाँ महँगे दामों में बिक रही हैं।

लाखों और करोड़ों रुपयों में बिकने वाली इन कलाकृतियों का संरक्षण जरूरी हो जाता है। दरअसल ये कलाकृतियाँ एक का निवेश हैं। जो कलाकृति आज लाख में बिकी है कुछ समय बाद वही कई लाख में बिक सकती है। ऐसे में इनका संरक्षण जरूरी हो जाता है दूसरी ओर हमारी धरोहर के रूप में गुफाओं, भित्ती चित्रों के रूप में अनेक पेंटिंग्स बिखरी हुई हैं।

इन्हें सहेज कर रखने का एक बड़ा फायदा यह है कि आगे चलकर तथ्यों को खोजने अथवा कई पुराने तथ्यों को परिभाषित करने में भी सहायता मिलती है। यही कारण है कि सरकार की ओर से इनका संरक्षण बड़े स्तर पर हो रहा है।

कहना न होगा कि कला का निर्माण जितना महत्वपूर्ण है उतना ही उसको संरक्षित करना भी है। इसी कोशिश ने इसे एक कोर्स का रूप दे दिया है जिसे कला संरक्षण के नाम से जाना जाता है। कला को संरक्षित करने वाले पेशेवर लोगों को कला संरक्षण (आर्ट कंजर्वेटर) कहा जाता है।

ND


कला संरक्षण के लिए विशेष पाठ्यक्रमों एवं ट्रेनिंग की जरूरत इसलिए महसूस की गई क्योंकि इससे छात्रों अथवा कामकाजी लोगों को कलाकृतियों, ऐतिहासिक इमारतों के इतिहास तथा कलाशिल्पों आदि के रख-रखाव की जानकारी मिलती है। वैसे आर्ट कंजर्वेशन केमिस्ट्री से मेल खाती विद्या है। बिना प्रशिक्षण के कलाकृतियों एवं कलाशिल्पों के नष्ट होने की संभावना अधिक रहती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : 7 दिनों बाद सस्ता हुआ सोना, इतने गिरे दाम

EVM के डेटा को न करें डिलीट, EC को SC ने क्यों दिया ऐसा आदेश, मेमोरी और माइक्रोकंट्रोलर को लेकर प्रक्रिया की जानकारी भी मांगी

Stock market : 5 दिन की गिरावट में निवेशकों को लगा 16.97 लाख करोड़ रुपए का फटका, किन कारणों से लगातार गिर रहा है शेयर बाजार

लोगों में आक्रोश, PM मोदी को अमेरिका को देना चाहिए कड़ा संदेश, ट्रंप की बैठक से पहले फूटा शशि थरूर का गुस्सा

काली कमाई का RTO का करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा अब ईडी की रिमांड पर

सभी देखें

नवीनतम

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव

सिविल सेवा परीक्षा आवेदन के लिए आयु और कोटा संबंधी दस्तावेज जमा करना हुआ अनिवार्य