rashifal-2026

चीनी भाषा में करियर भी, उपलब्धि भी

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2012 (17:01 IST)
FILE
जैसे जैसे नई तकनीक विकसित हो रही हैं, वैसे वैसे दुनिया भर में सभी देशों के बीच व्यपारिक संबंध भी नई ऊंचाईयां छू रहे हैं। दुनिया के विकसित राष्ट्रों में से एक चीन ने भी अन्य देशों की तरह भारत के विशाल बाजार में अपनी पैठ जमाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं और उसके कई उत्पाद भारत सहित दुनिया के कई देशों में उपलब्ध हैं। ऐसे में चीनी भाषा का ज्ञान निश्चित ही रोजगार के नई अवसर पैदा कर सकता है।

चीन एशिया का महत्वपूर्ण राष्ट्र है। यह भारत में अपने पूंजी निवेश का लगातार प्रयत्न कर रहा है और इस क्षेत्र में उसकी कई कंपनियां भारत में अपनी धाक जमाने में सफल हो रही हैं।

इन कंपनियों में मुख्यत: संगीत वाद्य यंत्र और खिलौनों की कंपनियां हैं। इन कंपनियों को अपना सामान बाजार में मजबूती से स्थापित करने के लिए अपनी भाषा में दक्ष उद्यमियों की आवश्यकता होती हैं जो उन्हें भारत के विषय में जानकारी उपलब्ध करा सकें।

चीन में अंग्रेजी भाषी लोगों की कमी है। इसके लिए दुभाषियों की आवश्यकता होती है जो उनके वार्तालाप को दूसरी भाषाओं में परिवर्तित कर दूसरे राष्ट्र के प्रतिनिधियों को समझा सकें और उनकी बातों की अपनी कंपनी के प्रतिनिधि को समझ सकें।

चीनी भाषा सीखने के बाद अनुवादक के रूप में भी करियर बनाया जा सकता है क्योंकि चीनी सरकार से सम्पर्क बनाए रखने के लिए चीनी भाषा में ही पत्र व्यवहार आवश्यक माना जाता है। चीन के पर्यटक भारत में 'गया' और 'सिक्किम' जाने को अपना सबसे बड़ा तीर्थ समझते हैं।

इन पर्यटकों के कार्यों को असानी से सम्पन्न करने के लिए टूरिस्ट गाइडों की मांग हमेशा बनी रहती है। अन्य देशों के साथ चीन के लगातार बढ़ते व्यापारिक संबंधों के मद्देनजर चीनी भाषा के जानकारों के लिए करियर बनाने के बहुत अवसर हैं। वर्तमान में ऐसे लोगों की काफी मांग है, जो चीनी भाषा के साथ अंग्रेजी का भी ज्ञान रखते हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती, पुतिन ने 40 मिनट तक कराया इंतजार, बिन बुलाए मीटिंग रूम में घुसे

Sim binding से क्यों डरे हुए हैं लोग, क्या हैं सरकार के आदेश, जानिए हर सवाल का जवाब

बंगाल में मंदिर-मस्जिद विवाद, अब अयोध्या शैली में राम मंदिर बनाने का ऐलान

New Labour Code: क्या कम हो जाएगी कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी, क्या कहा श्रम मंत्रालय ने

हादसा या मर्डर, क्‍या है सिंगर जुबीन गर्ग की मौत का रहस्‍य, CID ने सौंपी चार्जशीट?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में दिसंबर और जनवरी में होगी सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वॉयस ओवर के लिए ऑनलाइन जॉब कैसे सर्च करें?

MP में पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए पूरा प्रोसेस

UPSC प्रमुख पहली बार टाउन हॉल के जरिए अभ्यर्थियों से करेंगे बातचीत

17 फरवरी से शुरू हो सकते हैं CBSE एग्जाम, 10वीं-12वीं की Tentative Datesheet जारी