दीपिका पल्लीकल : ग्लैम डॉल ऑफ स्क्वैश

स्वप्ना कुमार

Webdunia
WD
FILE
दीपिका पल्लीकल एक चर्चित ‍भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी, जिन्हें स्क्वैश की मारिया शारापोवा के नाम से भी जाना जाता है। दीपिका एक बैहतरीन स्क्वैश खिलाड़ी होने के साथ-साथ गुड लुकिंग, स्टाइलिश व अपने खेल से प्यार करने वाली खिलाड़ी हैं। उनकी प्रसिद्धी में उनके खेल के साथ-साथ उनकी खूबसूरती ने भी अहम भूमिका निभाई है।

उनकी इसी खूबसूरती के कारण उन्हें तमिल फिल्मों में काम करने का मौका भी मिला है, लेकिन स्क्वैश की दुनिया में नंबर वन होने के सपने के आगे उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और अपना सारा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर ही दिया। अभी वे भारत की सबसे मशहूर महिला खिलाड़ी हैं और हाल ही में हुई रेटिंग ने उन्हें भारत की सबसे ग्लैमरस महिला खिलाड़ी का दर्जा दिया है।

दीपिका का जन्म 21 सितंबर 1991 को चेन्नई में हुआ। उनका पूरा नाम दीपिका रेबेका पल्लीकल है। उनके पिता संजीव पल्लीकल एक उद्योगपति हैं और उनकी मां सुसान पल्लीकल एक क्रिकेट खिलाड़ी रही हैं, अभी वे एक ट्रेवल एंजेसी का संचालन करती हैं। दीपिका ने नौंवी तक की पढ़ाई गुड शैफर्ड स्कूल से की है। इसके बाद में लेडी एंडेल स्कूल चली गईं क्योंकि वहां खेल के लिए पर्याप्त सुविधाएं मौजूद थीं। उन्होंने चेन्नई के इतिराज कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।

दीपिका जब 6वीं कक्षा में थीं तब उन्होंने अपना पहला अंतराष्ट्रीय मैच लंदन में खेला। बचपन से ही उन्हें इस खेल के प्रति गहरी रुचि थी और महज 11 साल की उम्र में वे नेशनल चैम्पियन बन चुकी थीं। इस खेल के प्रति उनकी गजब की ललक ने उन्हें कई टूर्नामेंट का सरताज बनाया। आज सिर्फ 20 साल की उम्र में वे कई अंतरराष्ट्रीय खिताब हासिल कर चुकी हैं।

अंडर 19 की कैटेगरी में उन्हें नंबर वन महिला स्क्वैश खिलाड़ी का दर्जा दिया गया था। अभी वे विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं, जो उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैं‍किंग है। दीपिका ने अपनी ट्रेनिंग चेन्नई के आईसीएल-टीएनएसआरए एकेडमी से साइरस पोंचा और मेजर एस मनियम से ली है। दीपिका भारत की पहली ऐसी स्क्वैश खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड ओपन स्क्वैश के अंतिम आठ में जगह बनाई और विश्व में भारत के नाम को गरिमा दिलाई।

अपने खेल करियर के साथ-साथ दीपिका एड वर्ल्ड में भी काफी नजर आई हैं। उनकी खूबसूरती के कारण उनके पास दक्षिण भारतीय फिल्मों के कई ऑफर हैं लेकिन उन्होंने फिल्मों से ज्यादा अपने खेल को प्राथकिमता दी है। दीपिका कई खेल प्रेमी युवाओं की आइडियल हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

क्यों Gen Z को नौकरी देने से बच रहीं हैं कंपनियां? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ईरान क्यों पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए क्या हैं आकर्षण

क्यों भारतीयों की पहली पसंद है कनाडा? जानिए कैसे मिलती है कनाडा की नागरिकता