फिर से मर्लिन मुनरो

Webdunia
ND
कुछ अभिनेत्रियाँ अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं, कुछ सौंदर्य की देवी के कारण और कुछ अपने प्रेम संबंधों के कारण। कुछ अभिनेत्रियाँ कई खूबियों के साथ अपनी रहस्यमय मृत्यु के कारण हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहती हैं। हमेशा-हमेशा के लिए धड़कती हुईं। उनकी मौत के बाद बरसों बरस उन्हें कई-कई तरहों से याद किया जाता है। अब सुना है कि हॉलीवुड की एक्ट्रेस लिंडसे लोहान मर्लिन का रोल करने वाली हैं।

हॉलीवुड की सेक्स सिम्बल एक्ट्रेस मर्लिन मनुरो की 1962 में बहुत ट्रेजिक डेथ हुई थी। वे अपने बिस्तर पर औंधे मुँह मरी पाई गई थीं। वे अपनी सुंदरता के लिए ख्यात थीं। वे अपने प्रेम संबंधों के लिए चर्चित थी। उनके तथा-कथित संबंध तत्कालीन अमेरिकी ऱाष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी से भी बताए जाते हैं। वे शोहरत की जितनी रोशनी में नहाती थीं, उनके जीवन में उतना अंधेरा बढ़ता जाता था। वे शोहरत और पैसे के लिए नहीं, प्रेम के लिए तड़पती रहीं।

उनकी मौत के बाद से ही वे आज तक सुर्खियाँ पाती रही हैं। आज तक उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। अब उनको लेकर दो खबरे आई हैं। एक खबर यह है कि अगले विश्व विख्यात कान फिल्म फेस्टिवल के लिए उनका ऑफिशियल मर्लिन मुनरो पोस्टर रिवील किया गया। दूसरी खबर है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस लिंडसे लोहान एक फिल्म में उनका रोल करने जा रही हैं।

कहने की जरूरत नहीं कि अपनी मौत के पचास साल बाद भी एक अनोखी अभिनेत्री किस तरह से लोगों के जेहन में जिंदा रहती है, लेकिन यह दुर्भाग्य ही कहा जाना चाहिए कि उसे आज भी एक बॉडी के रूप में ही याद किया जाता है, ह्यूमन बिइंग के रूप में कम याद किया जाता है। वे यह बात जानती थीं और इसीलिए उन्होंने कहा भी था कि हॉलीवुड में चुंबन के लिए लाखों डॉलर्स दिए जाते हैं, लेकिन आत्मा के लिए एक सेंट भी नहीं। एक पॉपुलर कल्चर में किस तरह से एक फेमस सेलिब्रिटी को मुनाफा कमाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है मर्लिन इसका एक बड़ा उदाहरण है।

चिंता करने का भी तय करें टाइम, एंजाइटी होगी मिनटों में दूर

आपकी रोज की ये 5 हैबिट्स कम कर सकती हैं हार्ट अटैक का रिस्क, जानिए इनके बारे में

कमजोर आंखों के लिए आज से शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

पीसफुल लाइफ जीना चाहते हैं तो दिमाग को शांत रखने से करें शुरुआत, रोज अपनाएं ये 6 सबसे इजी आदतें

हवाई जहाज के इंजन में क्यों डाला जाता है जिंदा मुर्गा? जानिए क्या होता है चिकन गन टेस्ट

गोलाकार ही क्यों होती हैं Airplane की खिड़कियां? दिलचस्प है इसका साइंस

इन 7 लोगों को नहीं खाना चाहिए अचार, जानिए कारण

हिन्दी कविता : योग, जीवन का संगीत

योग को लोक से जोड़ने का श्रेय गुरु गोरखनाथ को

क्या सच में छींकते समय रुक जाती है दिल की धड़कन?