लॉ में बनाएं कैरियर

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2012 (15:19 IST)
FILE
12 वीं के बाद युवाओं के सामने विषय कौनसा चुने यह प्रश्न खड़ा हो जाता है। आज के युवा ऐसा विषय ‍चुनना चाहते हैं जिसमें करियर के अच्छे अवसरों के साथ में अच्छा वेतनमान, प्रगति के अवसर हों।

अगर आप जानना चाहते हैं किस विषय में करियर की संभावनाएं हैं तो हम बताते हैं लॉ या कानून की पढ़ाई के बाद क्या-क्या अवसर हैं।

कानून के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सिविल लॉ, कॉर्पोरेशन लॉ, क्रिमिनल लॉ, इंटरनेशनल लॉ, पेटेंट लॉ, टैक्स लॉ, लेबर लॉ, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ, संवैधानिक लॉ में विशेषज्ञता हासिल कर रोजगार पाया जा सकता है।

आज व्यक्तिगत जीवन के साथ ही कंपनी और संगठन के स्तर पर भी कानूनी सलाहकारों की जरूरत बढ़ी है। कानून के क्षेत्र में करियर के लिहाज से बहुत चमकीली संभावनाएं हैं। अब न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ना सामाजिक ही नहीं, पैसे और प्रसिद्धि दोनों नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।

देश में हुए सामाजिक-आर्थिक परिवर्तनों से नए कानूनों के बनने में तो तेजी आई है लेकिन लॉ से जुड़े अच्छे विशेषज्ञों की कमी-सी हो गई है। भारतीय कानून में स्नातक की मांग देश में ही नहीं, दुनिया के विकसित और विकासशील देशों में भी है।

कई शिक्षण संस्थान एलएलबी की डिग्री के साथ डिप्लोमा कोर्स भी चलाते हैं। देश- विदेशों में इंटरनेशनल लॉ, साइबर लॉ, पेटेंट एंड कॉपीराइट लॉ लेबर लॉ, टैक्स लॉ आदि के डिप्लोमा कोर्स की विशेष मांग है।

प्रमुख संस्थान हैं-
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर।
- जवाहरलाल नेहरू, यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली।
- फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली।
- नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु।
- आईएलएस लॉ कॉलेज रोड, पुणे।

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा