भारत मॉरिशस का बड़ा भाई है : मुख्यमंत्री

Webdunia
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2015 (22:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मु‍ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत और मॉरिशस के संबंध बहुत प्राचीन और प्रगाढ़ हैं। भारत बड़े भाई की भाँति मॉरिशस से स्नेह रखता है। उन्होंने यह बात आज मॉरिशस की शिक्षा मंत्री श्रीमती लीलादेवी दूखन लद्दुमन से भेंट के दौरान कहीं।
मुख्यमंत्री चौहान ने दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन में आई मॉरिशस की शिक्षा मंत्री से कहा कि भारत और मॉरिशस के सांस्कृतिक संबंध बहुत ही प्रगाढ़ है। दोनों देशों में परस्पर स्नेह और लगाव हैं। उन्होंने हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम और उसके विस्तार के प्रयासों के लिए मॉरिशसवासियों को धन्यवाद दिया। साथ ही सम्मेलन में शामिल होने के लिए मॉरिशस के प्रतिनिधि-मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।
 
इस मौके पर श्रीमती लीलादेवी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं और आतिथ्य को सराहा। उन्होंने मॉरिशस आने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया। श्रीमती लीलादेवी ने मध्यप्रदेश के पर्यटन-स्थलों और भोपाल की खूबसूरती की भी तारीफ की। उन्होंने मॉरिशस में हिन्दी के विस्तार की भी जानकारी दी।
 
मुख्यमंत्री ने विश्व हिन्दी सम्मेलन पुरस्कार वितरण समिति के नामांकित सदस्य डॉ. दाऊजी गुप्त से भी भेंट की। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद अनिल माधव दवे और विजेश लूनावत भी उपस्थित थे।

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

लोकसभा चुनाव में BJP-RSS के समन्वय पर सवाल, बोले जेपी नड्डा, अकेले दम पर आगे बढ़ने में सक्षम

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर जताया शोक

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत, हादसा या साजिश?