Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की Webdunia के प्रयासों की सराहना

हमें फॉलो करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की Webdunia के प्रयासों की सराहना
, शनिवार, 13 अगस्त 2022 (16:10 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति 'कल, आज और कल' की सराहना की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हर्ष का विषय है कि हिन्दी न्यूज पोर्टल वेबदुनिया आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'कल, आज और कल' थीम पर आलेख, स्टोरीज और वीडियो प्रकाशित और प्रसारित कर रहा है। 
 
उन्होंने अपने संदेश में कहा- हम सभी का सौभाग्य है कि जिस स्वतंत्रता के लिए भारत ने सदियों इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में पूरा देश ऐतिहासिक अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वर्ष 2047 का भारत कैसा होगा, इसके लिए प्रधानमंत्री ने आगामी 25 वर्ष के कालखंड को अमृतकाल निर्धारित करते हुए नवीन संकल्प के साथ नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरे देश के नागरिकों से परिश्रम करने का आह्वान किया है। 
webdunia
उन्होंने लिखा- इसे ध्यान में रखते हुए हिन्दी न्यूज पोर्टल वेबदुनिया द्वारा 'कल, आज और कल' थीम पर आलेख, स्टोरीज और वीडियो का प्रकाशन और प्रसारण सराहनीय है। मुझे आशा है कि यह प्रयास युवा पीढ़ी के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संघ की देशभक्ति एवं आत्मीयता से अभिभूत हुए कांग्रेसी