स्वतंत्रता दिवस पर देखने लायक 8 फिल्में

Webdunia
बुधवार, 9 अगस्त 2023 (18:04 IST)
Independence Day 2023: इस स्वतंत्रता दिवस को भारत ने अपनी आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। देश में 77वां आजादी का उत्सव मनाया जा रहा है। बॉलीवुड भी इस मौके पर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश हैं 8 ऐसी फिल्में जो पिछले कुछ वर्षों में ही रिलीज हुई हैं और देखने लायक हैं।

शेरशाह (2021) 
कारगिल युद्ध में शहीद हुए विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म। एक नौजवान की प्रेरणादायक मूवी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अहम भूमिका में हैं। 
 
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) 
2016 में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित देखने लायक फिल्म। भारत में युद्ध आधारित ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं बनी। फिल्म में विक्की कौशल अहम भूमिका में।  
 
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (2019) 
यह पीरियड ड्रामा मूवी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल कंगना रनौट ने निभाया है। फिल्म की कहानी साल 1857 में बेस्ड है जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ भारत ने विद्रोह किया था।
 
राज़ी (2018) 
एक ऐसी लड़की की कहानी जो देश की खातिर पाकिस्तानी मिलिट्री ऑफिसर के परिवार में शादी कर वहां से खुफिया जानकारी भारत भेजती है। फिल्म में आलिया भट्ट अहम‍ किरदार में हैं।
 
परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण (2018) 
इंडियन आर्मी द्वारा 1998 में पोखरण में किए गए न्यूक्लियर बम टेस्ट एक्सप्लोज़न पर आधारित फिल्म। फिल्म में दिखाया गया है कि हजार मुश्किलों के बावजूद भी कैसे न्यूक्लियर टेस्ट को सफल साबित कर दिखाया जाता है।
 
मुल्क (2018) 
यह एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी है जिस पर आतंकवाद का इल्जाम लगा है और वो अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करना चाहता है। फिल्म में तापसी पन्नू और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर अहम किरदार में हैं।
 
एअरलिफ्ट (2016) 
गल्फ वॉर के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को वहां से भारत लाने की कहानी पर आधारित फिल्म। फिल्म में अक्षय कुमार अहम भूमिका में हैं।
 
बेबी (2015) 
यह एक ऐसे टास्क फोर्स की कहानी है जिनका काम उन आतंकी का पता लगाना है जो भारत पर हमले की योजना बना रहे है। फिल्म में अक्षय कुमार अहम भूमिका में हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख