khatu shyam baba

77 वां स्वतंत्रता दिवस: किसी भी देश को आजाद बने रहने के लिए करना चाहिए 4 कार्य

Webdunia
'फना होने की इजाज़त ली नहीं जाती, ये वतन की मोहब्बत है जनाब, पूछ कर की नहीं जाती।' ये लाइन पढ़कर आपका भी सर गर्व से ऊंचा उठ गया होगा। आज भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। करीब 200 साल के संघर्ष के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था। यह तारीख भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तारीख है। इस दिन हर भारतीय अपने देश पर गर्व महसूस करता है। आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद के भारत में काफी अंतर है। विश्व के हर कोने में भारत का नाम है और कई भारतीय विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

आर्थिक स्थिति हो या डिफेंस पावर, भारत आज कई सेक्टर में दुनिया के टॉप देशों में से एक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं जो 15 अगस्त को आज़ाद हुए थे। इसमें से साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया जैसों देशों का नाम भी शामिल है। आज भी कई देश ऐसे हैं जो आज़ादी के लिए अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज भी होंग कोंग देश में चीन का दबदवा कायम है। साथ ही अफ़ग़ानिस्तान जैसे कई देशों में आज भी खुद की सरकार नहीं है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर एक देश को आज़ाद रहने के लिए किन चीज़ों पर काम करना चाहिए? चलिए जानते हैं कुछ 4 ज़रूरी बातों को जिनके कारण एक देश हमेशा स्वतंत्र रह सकता है.....
 
1. इकनोमिक ग्रोथ: किसी भी देश को आज़ाद रहने के लिए आर्थिक रूप से बढ़ना बहुत ज़रूरी है। साथ ही किसी भी देश की स्थिति उसकी इकॉनमी ग्रोथ के ज़रिए ही देखि जाती है। उद्धरण के लिए आप श्रीलंका को देख सकते हैं 2019 से लेकर अब तक श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। साथ ही श्रीलंका के चीन से लोन लेने के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि बहुत जल्द चीन श्रीलंका पर राज करने वाला है। किसी भी देश को हमेशा आज़ाद रहने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत ज़रूरी है।
2. मजबूत सरकार: किसी भी देश की तरक्की के लिए मजबूत सरकार का होना बहुत ज़रूरी है। बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान जैसे हमारे पड़ोसी देश ही इस बात का एक उद्धरण हैं। इन देशों में मजबूत सरकार न होने के कारण आज भी ये देश बहुत पीछे हैं। मजबूत सरकार न होने के कारण देश में भ्रष्टाचार बढ़ता है और देश सही ढंग से आर्थिक विकास नहीं कर पाता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि देश में के मजबूत सरकार हो जो देश के विकास के लिए काम करें।
 
3. रोज़गार: किसी भी देश को हमेशा आज़ाद रहने के लिए रोज़गार होना ज़रूरी है। बेरोज़गारी के कारण देश में भुकमरी, क्राइम, चाइल्ड लेबर जैसी समस्याएं बढती हैं। इसके साथ ही सरकार को रोज़गार जैसी योजनाओं पर काम करना चाहिए जिससे देश में बेरोज़गारी कम हो।
 
4. शिक्षा और स्वाथ्य: मानव के विकास के लिए एक बेहतर शिक्षा और मेडिकल फैसिलिटी होना बहुत ज़रूरी है। किस भी देश को आज़ाद रहने के लिए उसकी शिक्षा और स्वास्थ पर काम करना बहुत ज़रूरी है। डेवलपिंग देश होना का सबसे बड़ा कारण कमजोर एजुकेशन और हेल्थ सिस्टम है। 
ALSO READ: Today horoscope : 15 अगस्त 2023 के दिन देश और दुनिया में घट सकती हैं ये घटनाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल को अन्ना हजारे की बड़ी सलाह, शराब घोटाले में बरी होने पर आया रिएक्शन

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया 'खुली जंग' का ऐलान, क्यों हैं दोनों देशों के बीच तनाव, भारत पर क्या होगा असर

Aadhaar center ढूंढना हुआ आसान, UIDAI ने Google Maps के साथ की बड़ी साझेदारी, जानें कैसे मिलेगी मदद

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, अरविंद केजरीवाल बोले- मुझे रोकने का एक ही रास्ता मेरा कत्ल करा दो

शराब घोटाले में बरी होने पर फूट-फूटकर रोए केजरीवाल, कहा- हमारे खिलाफ सबसे बड़ा षडयंत्र

सभी देखें

नवीनतम

कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, बोत्स्वाना से लाए गए 9 चीतों को क्वारेंटाइन बाड़े में छोड़ा गया

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

जंग का आगाज, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके, इजराइल में इमरजेंसी, अमेरिका ने कमर कसी

बोलिविया में नोटों से भरा हरक्यूलिस विमान सड़क पर क्रैश, 20 की मौत, पैसे बटोरने उमड़ी भीड़

होली पर थमेंगे मध्यप्रदेश में 30 हजार बसों के पहिए!, 2 मार्च से बस ऑपरेटर्स जाएंगे हड़ताल पर

अगला लेख