Dharma Sangrah

विचित्र और मजेदार घटनाएँ

Webdunia
नए साल 2009 की आहट करीब आने के साथ ही बीतते जा रहे साल 2008 के पन्ने बंद होते जा रहे हैं। 2008 में कुछ ऐसी अजब-गजब बातें हुईं, जिन्हें भुला पाना लगभग नामुमकिन है।

अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने यह सोचा भी नहीं था कि उन पर जूते फेंके जाएँगे। बगदाद में इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे बुश पर एक इराकी पत्रकार मुंतदार अल जैदी ने करीब 20 फुट की दूरी से एक के बाद एक कर दो जूते फेंके। बुश ने झुककर जूतों के वार से खुद को बचा लिया।

महिलाओं के गर्भधारण करने के शाश्वत सत्य के बीच एक पुरुष ने गर्भधारण किया और बच्चे को जन्म भी दिया। अब यह विवाद का विषय हो सकता है कि वह बच्चे की माँ होगा या पिता और अगर माँ होगा तो पिता कौन होगा।

खैर 34 वर्षीय थामस बिटी ने लिंग परिवर्तन के बाद एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बिटी ने लिंग परिवर्तन के बाद भी अपनी स्त्रियोचित प्रजनन प्रणाली को बरकरार रखा था, इसलिए वह गर्भधारण कर पाया। दरअसल बिटी कानूनी तौर पर पुरुष है और पिछले दस वर्ष से नैंसी का पति है, लेकिन उसकी पत्नी माँ नहीं बन सकती थी इसलिए बिटी ने यह जिम्मेदारी निभाई।

बीजिंग में 10 अक्टूबर को दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति बाओ जिशुन पिता बन गया। सात फुट नौ इंच लंबे बाओ ने दो साल पहले अपने लिए दुल्हन की तलाश शुरू की थी। उसे पूरे देश से बीस महिलाओं के वैवाहिक प्रस्ताव मिले थे। उसने श्या शूजन से शादी की थी।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2007 में विश्व के सबसे मोटे व्यक्ति के रूप में नाम दर्ज करवाने वाले मैक्सिको के मनुएल उरिबे ने 26 अक्टूबर को अपने दोस्त की विधवा के साथ शादी रचाई। शादी का अमेरिकी डिस्कवरी चैनल ने प्रसारण किया और इसे माई बिग फैट मैक्सिकन वेडिंग नाम दिया। उरिबे का वजन 590 किलोग्राम था, जिसमें इस साल 230 किलोग्राम की कमी आई। उरिबे को विवाह के लिए केन से उठाकर ले जाया गया।

भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जिन तीन वैज्ञानिकों को देने का ऐलान किया गया, उनमें जापान के तोशीहीदे मसाकावा भी एक हैं। उनके पास स्टाकहोम जाकर पुरस्कार ग्रहण करने के लिए पासपोर्ट नहीं था। उनकी पत्नी अकीको ने कहा था कि मसाकावा विदेश नहीं जा सकते और अंग्रेजी बोलने में काफी असहज महसूस करते हैं। अगर उन्हें पुरस्कार समारोह में जाने की जरूरत पड़ी तो पहले उन्हें पासपोर्ट के लिए आवेदन करना होगा। मसाकावा क्योटो सांज्ञो विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर हैं।

रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकी वैज्ञानिक मार्टिन चाल्फी टेलीफोन की घंटी की अनदेखी करते रहे, जबकि वह उन्हें खुशखबरी देने के लिए बज रही थी। बाद में इंटरनेट से उन्हें पता चला कि वे तीन सह विजेताओं में से एक हैं।

इंटरनेट की दुनिया में नया इतिहास रचते हुए चीन के 81 वर्षीय प्राध्यापक वू जीक्विन ने 27 अक्टूबर को 58 साल की जियांग शियाहुयी से अंतत: शादी कर ली, जिससे वह ऑनलाइन प्रेम कर रहा था।

रूस ने 20 साल पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजबेथ को एक इलेक्ट्रिक केतली भेंट की थी, जिसमें जासूसी उपकरण लगे होने की आशंका के बाद इस साल 25 नवंबर को इसे उनके निवास से हटा दिया गया। यह उपहार ब्रिटेश के नरेश और एडिनबर्ग के ड्यूक के ग्रीष्मकालीन निवास के ड्राइंग रूम में रखा हुआ था। यह दिवंगत राजमाता एलिजाबेथ को अत्यधिक प्रिय था।

अपनी भारी भरकम कीमत के लिए चर्चा में आई दो करोड़ तीस लाख डॉलर मूल्य की अनोखी पेंटिंग का 19 नवंबर को जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में अनावरण किया गया। अनूठी परिकल्पना को मूर्तरूप देने वाले स्पेन के कलाकार मिक्वेल बारसेलो ने इस पेंटिंग को बनाने के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 100 टन रंग इकट्ठा किया और इसे सटीक शक्ल सूरत देने के लिए इंजीनियरों, भवन प्रारूप निर्माताओं तथा प्रयोगशालाओं की मदद ली।

स्पेन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस पेंटिंग की लागत का 40 प्रतिशत भाग सरकार ने वहन किया है जबकि शेष खर्च निजी क्षेत्र के लोगों ने उठाया है।

मैक्सिको के टेलीविजन पर अपना 450 किलोग्राम वजन घटाने के लिए लोगों से मदद की गुहार करने वाले जोस लैस गर्जा का सात अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि जोस लैस गर्जा की जान बचाने के लिए उसके बेडरूम की दीवार तोड़कर उसे घर से बाहर निकाला गया और ट्रक में लादकर अस्पताल पहुँचाया गया। उत्तरी मैक्सिको के एक अस्पताल में 47 वर्षीय गर्जा को मृत घोषित कर दिया गया। अपने वजन से परेशान गर्जा पिछले चार महीने से बिस्तर पर पड़ा था।

Premanand ji maharaj news: प्रेमानंद महाराज को किडनी की कौनसी बीमारी है, जानिए लक्षण और इलाज

लॉन्ग लाइफ और हेल्दी हार्ट के लिए रोज खाएं ये ड्राई फ्रूट, मिलेगा जबरदस्त फायदा

HFMD: बच्चों में फैल रहा है खतरनाक हैंड फुट माउथ सिंड्रोम, लक्षण और बचाव के तरीके

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए समाधान

इजराइल ने तो दे दिया, आप भी प्लीज ट्रंप को भारत रत्न दे दो मोदी जी!

World Polio Day: आज विश्व पोलियो दिवस, जानें 2025 में इसका विषय क्या है?

Remedies for good sleep: क्या आप भी रातों को बदलते रहते हैं करवटें, जानिए अच्छी और गहरी नींद के उपाय

Chest lungs infection: फेफड़ों के संक्रमण से बचने के घरेलू उपाय

Chhath geet bhojpuri; छठ पूजा विशेष: भोजपुरी में छठ गीत

क्या मधुमक्खियों के जहर से होता है वेरीकोज का इलाज, कैसे करती है ये पद्धति काम