Biodata Maker

वर्ष 2009 रहा महिलाओं के नाम

महिलाओं के जज्बे को किया दुनिया ने सलाम

गायत्री शर्मा
ND
ND
वर्ष 2009 जहाँ देश के लिए राजनीतिक व आर्थिक दृष्टिकोण से उथल-पुथल भरा वर्ष रहा, वहीं यह वर्ष भारतीय महिलाओं के लिए शुभ का सूचक रहा। इस वर्ष भारतीय महिलाओं ने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कामयाबी के मुक्ताकाश में अपने सपनों की ऊँची उड़ान भरी और अपने सपनों को हकीकत का अमलीजामा पहनाया।

इस वर्ष भारतीय महिलाओं ने विश्व मंच पर खूब वाहवाही बटोरी और इन महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति व जीत के जज्बे को देश ही नहीं बल्कि दुनिया ने भी सलाम किया।

प्रतिभा पाटिल ने की सुखोई की सवारी :
देश के सर्वोच्च पद पर आसीन भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इस वर्ष जहाँ अपने बुद्धि-कौशल से जनता को यह सोचने पर विवश कर दिया कि देश की बागडोर कोई पुरूष ही नहीं बल्कि महिला भी संभाल सकती है, वहीं 74 वर्षीय इस महिला ने साल के अंत में युवाओं की तरह जोश दिखाते हुए देश के लड़ाकू विमान सुखोई की सवारी कर महिलाओं के साहस पर ऊँगली उठाने वाले लोगों की बोलती भी बंद कर दी। प्रतिभा पाटिल के इस साहसिक कदम व हिम्मत को आज देश तो क्या दुनिया भी सलाम करती है।

सुषमा स्वराज बनी नेता प्रतिपक्ष :
माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी व बदन पर पारंपरिक बनारसी साड़ी में लिपटी रहने वाली भाजपा की नेता सुषमा स्वराज भारतीय महिला की छवि का साकार रूप है। सुषमा स्वराज भाजपा में अब तक अपनी बेदाग छवि व मंजी हुई राजनीति के कारण जानी जाती थी। आज यही महिला अपने वाक् चार्तुय व पार्टी हितेषी रवैये के कारण लालकृष्ण आडवानी के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष के पद को सुशोभित करने जा रही है।

मीरा कुमार :
मीरा कुमार वर्तमान में देश की लोकसभा स्पीकर के पद को सुशोभित कर रही है। क्रांग्रेसी नेता र्स्वगीय बाबू जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार को आज देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त है। दलित जाति का प्रतिनिधित्व करने वाली 64 वर्षीय मीरा कुमार की खासियत उनकी पारंपरिक भारतीय महिला वाली छवि, मृदुभाषिता, राजनीतिक पृष्ठभूमि का होना है। जिसके कारण यह महिला आज सबकी वाहवाही व प्रशंसा की पात्र बन रही है।

उत्तरप्रदेश की रानी मायावती :
दलित परिवार में जन्मी उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावाती राजनीति में अपनी एक अलग ही दखल रखती है। इस महिला ने अपनी रणनीतिक दाँव-पेंच, कुशलता व चतुराई से उत्तरप्रदेश के दलित वोटबैंक पर अपना एकतरफा कब्जा जमाया है। मायावती की प्रसिद्धि व राजनीति में अच्छी पैठ के कारण ही न्यूजवीक मैग्जीन ने भारत की मायावती का नाम दुनिया की 8 सबसे ताकतवर महिलाओं में शुमार किया है।

सुपर वुमैन इंदिरा नूई :
सुपर वुमैन के नाम से पहचानी जाने वाली 53 वर्षीय इंदिरा नूई आज दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में 4थें पायदान पर सुशोभित हो रही है। इसी के साथ ही पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई को कंपनी के कुशल प्रबंधन के लिए 'बेस्ट लीडरशीप अवार्ड' से भी नवाजा गया है। आर्थिक मंदी के दौर में उच्च कीमत, अमेरिकी खान-पान बाजार में मंदी और विश्व अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद अन्य प्रतिकूल स्थितियों के बीच इंद्रा नूयी ने कंपनी के हित में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए। जिससे मंदी के बावजूद भी कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही।

विदेश‍ी महिलाएँ भी बनी सुर्खियाँ :
एंजला माकेर्ल :
जर्मनी की चांसलर एंजला मार्केल आज दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में प्रथम पायदान पर है। 55 वर्षीय एंजला लगातार चौथे वर्ष जर्मनी की चांसलर चुनी गई है। जर्मनी की स्वास्थ्य व टैक्स प्रणाली में सराहनीय सुधार कार्यों के कारण फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया की ताकतवर महिलाओं में एंजला को सर्वश्रेष्ठ महिला माना है।

एमा वॉटसन :
हैरी पॉटर सीरिज में 'हरमाइन' का किरदार निभाने वाली 19 वर्षीय एमा वॉटसन का नाम इस वर्ष दुनिया की सर्वाधिक कमाई करने वाली कम उम्र की अभिनेत्रियों में शामिल हो चुका है। एमा वर्ष 2009 में फोर्ब्स के 'मोस्ट वैल्यूएबल यंग स्टार' की सूची में छटे नंबर पर है।

मार्टा :
ब्राजील की महिला फुटबॉलर मार्टा लॉस एंजिल्स के सोल क्लब की खिलाड़ी है। मार्टा इस वर्ष लगातार चौथी बार 'फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजी गई है।

एलिन नोर्डेग्रेन :
दुनिया के नंबर वन गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स की पत्नी एलिन नोर्डेग्रेन वर्ष 2009 में खबरों में छाई रही। टाइगर के कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंधों से खफा एलिन अब अपने पति से तलाक लेना चाहती है। एलिन व टाइगर के तलाक लेने की खबर जंगल की आग की तरह दुनियाभर में फैल गई और मीडिया ने भी खूब मिर्च-मसाले के साथ वुड्स दंपत्ति के बिखरते परिवार से लोगों को रूबरू कराया।

एलिन के टाइगर से अलगाव का असर यह हुआ कि कई बड़े स्पांसर्स ने टाइगर के साथ अपने कांट्रैक्ट को रद्द कर दिया। इसी के साथ ही इस खबर के कारण एक के बाद एक करके टाइगर से अपने रिश्तों का खुलासा करने वाली 18 लड़कियाँ रातो-रात पॉपुलर हो गई।

मिशेल ओबामा :
अमेरिका के अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा भी वर्ष 2009 में लगातार सुर्खियों में छाई रही। फोर्ब्स पत्रिका की वर् ष 2009 क ी चर्चि त महिलाओ ं क ी सूची में मिशेल को भी 40 वाँ स्थान मिला है। मिशेल ने बहुत कम समय में देश-दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कभी मिशेल अपने ड्रेसअप व लुक को लेकर चर्चा में रही तो कभी अपनी फिटनेस को लेकर। यही नहीं आज मिशेल की प्रशंसा समाजसुधार के प्रति उनके बढ़ते रूझान के कारण भी हो रही है।

महिलाओं की कामयाबी के इन सभी जीवंत उदाहरणों को देखकर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि आने वाले दौर महिलाओं का ही दौर है। जहाँ पारीवारिक निर्णयों से लेकर देश की रक्षा व अर्थव्यवस्था तक का सभ‍ी जिम्मा महिलाओं पर ही होगा। आशा है नववर्ष में भी देश और दुनिया की महिलाएँ कामयाबी का एक नया इतिहास रचेगी, जिसके कारण विश्व फिर से नारी के सुपर वुमैन वाले इस नए अवतार को सलाम करेगा।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Heart attack symptoms: रात में किस समय सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए कारण

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए समाधान

क्या बार-बार गरम ड्रिंक्स पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? जानिए सच

लॉन्ग लाइफ और हेल्दी हार्ट के लिए रोज खाएं ये ड्राई फ्रूट, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Hair Care: बालों और स्कैल्प के लिए कॉफी कितनी फायदेमंद है? जानें पूरे फायदे और नुकसान

सभी देखें

नवीनतम

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Superfood: सर्दी का सुपरफूड: सरसों का साग और मक्के की रोटी, जानें 7 सेहत के फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Jhalkari Bai: जयंती विशेष: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों को धूल चटाने वाली वीरांगना झलकारी बाई का इतिहास