साल 2016 : महिलाओं ने कई क्षेत्रों में बनाए कीर्तिमान

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (19:09 IST)
नई दिल्ली। वर्ष 2016 में चाहे वह रक्षा का क्षेत्र हो, राजनीति हो या खेल, हर क्षेत्र में कई भारतीय महिलाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित किए। 
भारतीय वायुसेना ने जून में अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह की नियुक्ति के साथ अपने पहले महिला लड़ाकू पायलटों के दस्ते का स्वागत किया। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने वायुसेना में इन महिलाओं की लड़ाकू भूमिका को मील का पत्थर बताया। 
 
अर्चना रामसुंदरम अर्द्धसैनिक बल की पहली महिला प्रमुख बनीं, फरवरी में उन्हें सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया। उत्तरप्रदेश की रहने वाली 58 वर्षीय अर्चना तमिलनाडु कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। 
 
राजनीति में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (56) ने अपने पिता के निधन के बाद जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर अप्रैल में पदभार ग्रहण किया। 
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला मणिपुर की 18वीं राज्यपाल नियुक्त की गईं। पूर्वोत्तर राज्य में इस पद पर आसीन होने वाली वे पहली महिला हैं। 
 
1983 बैच की हिमाचल कैडर की आईएएस अधिकारी उपमा चौधरी मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में निदेशक के पद पर नियुक्त की जाने वाली पहली महिला बनीं। 
 
खेल के क्षेत्र में भारतीय महिलाओं ने कई मुकाम हासिल किए। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न सेवा

पुणे की महिला ने पेशाब से धोई अपनी आंख, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक, सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग

Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 20 लाख करोड़ के पार

UP : कथावाचक कांड के बाद दांदरपुर गांव में बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव

ड्रग्‍स मामले में अकाली दल नेता मजीठिया को 7 दिन की रिमांड पर भेजा

अगला लेख