आरती श्री कृष्ण कन्हैया की | aarti shri krishna kanhaiya ki

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (13:05 IST)
Shri krishna ji ki aarti : मात्र श्री कन्हैया जी के नाम पर भी कई आरतियां प्रचलन में हैं। ऐसी ही एक आरती है- आरति श्रीकृष्ण कन्हैया की। इस आरती में वृंदावन में की गई उनकी लीला का चित्रण है। आओ जन्माष्‍टमी के पावन पर्व पर पढ़ते हैं कन्हैया जी की प्रामाणिक और लोकप्रिय आरती।
 
 
आरती श्री कृष्ण कन्हैया की | aarti shri krishna kanhaiya ki
 
आरती श्रीकृष्ण कन्हैया की,
मथुरा-कारागृह-अवतारी,
गोकुल जसुदा-गोद-विहारी,
नंदलाल नटवर गिरिधारी,
वासुदेव हलधर-भैयाकी।।.....आरती श्रीकृष्ण कन्हैया की।।
 
मोर-मुकुट पीताम्बर छाजै,
कटि काछनि, कर मुरलि विराजै,
पूर्ण सरद ससि मुख लखि लाजै,
काम कोटि छबि जितवैयाकी।।.....आरती श्रीकृष्ण कन्हैया की।।
 
गोपीजन-रस-रास-विलासी,
कौरव-कालिय-कंस-बिनासी,
हिमकर-भानु-कृसानु-प्रकासी,
सर्वभूत-हिय-बसवैयाकी।।.....आरती श्रीकृष्ण कन्हैया की।।
 
कहुं रन चढ़ै भागि कहुं जावै,
कहुं नृप कर, कहुं गाय चरावै,
कहुं जागेस, बेद जस गावै,
जग नचाय ब्रज-नचवैयाकी।।.....आरती श्रीकृष्ण कन्हैया की।।
 
अगुन-सगुन लीला-बपु-धारी,
अनुपम गीता-ज्ञान-प्रचारी,
'दामोदर' सब बिधि बलिहारी,
बिप्र-धेनु-सुर-रखवैयाकी।।.....आरती श्रीकृष्ण कन्हैया की।।
 
---------समाप्त---------

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लाल किताब के अनुसार मंगल दोष से बचने के 10 अचूक उपाय, फिर निश्चिंत होकर करें विवाह

क्या आप जानते हैं चातुर्मास के समय क्यों योग निद्रा में चले जाते हैं भगवान विष्णु, नहीं होते मांगलिक कार्य

क्या फिर कहर बरपाएगा कोरोना, क्या है जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

शीघ्र विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं आजमाएं ये 5 प्रभावी उपाय

मांगलिक दोष शुभ या अशुभ, जानें इसके फायदे और ज्योतिषीय उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

कब से शुरू होगी आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि, क्या है इसकी पूजा का मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के कारोबार में बनेगी लाभ की स्थिति, पढ़ें 16 जून का दैनिक राशिफल

16 जून 2025 : आपका जन्मदिन

16 जून 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

मुहम्मद बिन क़ासिम से इस तरह लड़े थे वीर सिंधु सम्राट दाहिर सेन, लेकिन हुआ धोखा

अगला लेख