।।परशुराम स्तवन।।

Webdunia

जय परशुराम ललाम करूणाधाम दुखहर सुखकरं।

जय रेणुका नंदन सहस्त्रार्जुन निकंदन भृगुवरं॥

जय परशुराम...

जमदग्नि सुत बल बुद्घियुक्त, गुण ज्ञान शील सुधाकरं।

भृगुवंश चंदन,जगत वंदन, शौर्य तेज दिवाकरं॥

शोभित जटा, अद्भुत छटा, गल सूत्र माला सुंदरम्‌ ।

शिव परशु कर, भुज चाप शर, मद मोह माया तमहरं॥

जय परशुराम...

क्षत्रिय कुलान्तक, मातृजीवक मातृहा पितुवचधरं।

जय जगतकर्ता जगतभर्ता जगत हर जगदीश्वरं॥

जय क्रोधवीर, अधीर, जय रणधीर अरिबल मद हरं।

जय धर्म रक्षक, दुष्टघातक साधु संत अभयंकरं॥

जय परशुराम...

नित सत्यचित आनंद-कंद मुकुंद संतत शुभकरं।

जय निर्विकार अपार गुण आगार महिमा विस्तरं॥

अज अंतहीन प्रवीन आरत दीन हितकारी परं।

जय मोक्ष दाता, वर प्रदाता, सर्व विधि मंगलकरं॥

जय परशुराम...।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

गोल्ड पहन रखा है तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें कि इसके क्या है नुकसान और सावधानियां

जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर स्थित नीलचक्र और ध्वज का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: राशिनुसार आज का भविष्यफल: जानिए 23 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा

23 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

23 अप्रैल 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

मई 2025 में होगा 6 ग्रहों का गोचर, 3 ग्रहों से होगा बड़ा बदलाव

पहलगाम पहला पड़ाव, इस जगह के इतिहास और खास स्थलों को जानकर चौंक जाएंगे