चांद के बाद सूरज की बारी, इसरो ने की Aditya L1 mission की तैयारी, क्या है इस सूर्य मिशन में खास?

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (15:20 IST)
Aditya L 1 mission : चांद पर चंद्रयान की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) सूरज का अध्ययन करने के लिए संभवत: 2 सितंबर को ‘आदित्य-एल1’ सूर्य मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार है।
 
‘आदित्य-एल 1’ अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए तैयार किया गया है।
 
110 दिन में सूर्य की कक्षा में पहुंचेगा आदित्य L1 : आदित्य एल- 1 को पृथ्वी से सूर्य की ओर करीब 15 लाख किलोमीटर पर स्थित लैग्रेंज-1 पॉइंट तक पहुंचना है। आदित्य एल- 1 को सूर्य की कक्षा में पहुंचने में करीब 110 दिन का समय लगेगा।
 
5 साल सूर्य की किरणों का अध्‍ययन : यह सूर्य के अवलोकन के लिए पहला समर्पित भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगा। यह 5 साल तक सूर्य की किरणों का अध्ययन करेगा। इस मिशन पर 378 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
 
7 पेलोड लेकर जाएगा आदित्य-एल1 : आदित्य-एल1 मिशन का लक्ष्य एल1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है। यह अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का निरीक्षण करने में मदद करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान पर कसा शिकंजा, घर पर चलेगा बुलडोजर

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बरकरार, जानें ताजा कीमतें

इमामोग्लु को मेयर पद से हटाया गया, तुर्की में भारी प्रदर्शन

LIVE: कर्नाटक ‘हनी-ट्रैप’ ने मचाया बवाल, क्या घिर गई कांग्रेस

Weather Update: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में वर्षा की संभावना

अगला लेख