Aditya L-1 मिशन में जुटे वैज्ञानिकों ने कई दिनों तक नहीं लगाया था परफ्यूम, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह

Webdunia
रविवार, 3 सितम्बर 2023 (17:07 IST)
चंद्रयान-3 के बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग की। भारत के वैज्ञानिकों का डंका विश्व में बज रहा है। इसी बीच Aditya L-1 मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों को लेकर एक तथ्य सामने आया है। मिशन से जुड़े वैज्ञानिक कई दिनों तक परफ्यूम और स्प्रे से दूर रहे। द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स को परफ्यूम का यूज करने की अघोषित रूप से मनाही थी। 
 
इसरो के अनुसार आदित्य-एल1 मिशन का मुख्य पेलोड (उपकरण) ‘विजिबल लाइन एमिशन कोरोनाग्राफ’ (VELC) था। इसे भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बेंगलुरु की तरफ से डेवलप किया गया था। 
इसी फैसिलिटी में कंपोनेंट-लेवल वाइब्रेशन डिटेक्टरों और ऑप्टिकल एलिमेंट्स को इंटीग्रेट करने के लिए एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इस इंटीग्रेशन के बाद, क्लीन रूम में से एक हैरान कर देने वाला तथ्य सामने आया, जहां टीम ने भविष्य के खोजकर्ताओं से मिलते-जुलते फुल-सूट रिहर्सल में, इलेक्ट्रोस्टैटिक डिस्चार्ज और प्रदूषण फैलाने वाली चीजों को क्लीन रूम से दूर रखने का अभ्यास किया। 
 
क्लीन रूम में परफ्यूम लगाकर आने पर पाबंदी थी और टीम के हर एक सदस्य को अल्ट्रासोनिक क्लीनिंग प्रोसेस से गुजरना पड़ता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख