आदित्य L1 की सफल लांचिंग से कांग्रेस खुश, शेयर की मिशन की टाइमलाइन

Webdunia
शनिवार, 2 सितम्बर 2023 (13:22 IST)
congress on Aditya L1 launch : कांग्रेस ने शनिवार को ‘आदित्य एल1’ मिशन को देश के लिए शानदार उपलब्धि करार दिया। इसकी ऐतिहासिक परिष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि परियोजना को साल 2009 में इसरो की मंजूरी मिली थी।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'आज आदित्य एल 1 का प्रक्षेपण‌ इसरो और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है। इसरो को एक बार फिर सलाम करते हुए, इसकी निरंतरता को समझने के लिए आदित्य एल1 की हाल की टाइमलाइन को याद करना सही होगा।'
 
उन्होंने कहा कि 2006 में 'एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज' के वैज्ञानिकों ने एक उपकरण के साथ सौर वेधशाला के कंसेप्ट का प्रस्ताव रखा। मार्च 2008 में वैज्ञानिकों ने इसरो के साथ इस प्रस्ताव को साझा किया।
 
 
उन्होंने कहा कि जून 2013 में इसरो ने प्राप्त वैज्ञानिक प्रस्तावों की समीक्षा की। जुलाई 2013 में इसरो ने आदित्य-1 मिशन के लिए सात पेलोड का चयन किया। इस मिशन का अब नाम बदलकर आदित्य एल1 मिशन कर दिया गया है। नवंबर 2015 में इसरो ने औपचारिक रूप से आदित्य-एल 1 को मंजूरी दी।
 
उल्लेखनीय है कि सूर्य मिशन से संबंधित उपग्रह ‘आदित्य एल1’ को आज सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया किया गया। इस उपग्रह को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन है देश का सबसे अमीर CM, जानिए चन्द्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, योगी आदित्यनाथ और उमर अब्दुल्ला के पास कितनी संपत्ति

सुदर्शन रेड्‍डी का गृहमंत्री अमित शाह को जवाब, फैसला मेरा नहीं सुप्रीम कोर्ट का था

iPhone जैसे फीचर्स वाला स्मार्टफोन सिर्फ 6000 रुपए से कम कीमत में

मैं डरता नहीं, सच बोलता रहूंगा, तेजस्वी पर महाराष्ट्र के बाद UP में भी FIR

जयशंकर की अमेरिका को खरी-खरी, अगर आपको भारत से पेट्रोलियम उत्पाद नहीं खरीदना है तो मत खरीदो

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी की हत्या का सोनम को नहीं है अफसोस, तीनों हत्यारे मांग रहे हैं जहर, नहीं आ रही नींद

ISRO का पहला एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन में कैसे मिलेगी सहायता

Noida : दहेज ने ली पत्‍नी की जान, घर में जिंदा जलाया, कौन है हत्‍यारा, घटना का वीडियो वायरल

russia-ukraine war : रूस से संघर्ष रुकवाने में यूक्रेन को भारत में क्यों दिख रही उम्मीद, पुतिन के बाद जेलेंस्की भी आएंगे भारत

पति ने दहेज में मांगे 36 लाख, महिला को बाल पकड़कर घसीटा, लगाई आग, जानिए निक्की पर बर्बरता की कहानी?

अगला लेख