Hanuman Chalisa

क्या है RIMC राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज, अब लड़कियां भी ले सकती हैं एड्मिशन, जानें पूरी प्रकिया

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (14:02 IST)
RIMC राष्‍ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज है। देहरादून स्थित देश का नामी मिलिट्री ट्रेनिंग स्‍कूल है। मिलिट्री कॉलेज में कैडेट्स को शुरू से ही सेना में महत्वपूर्ण पदों को संभालने की ट्रेनिंग दी जाती है। आइए जानते हैं इस कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से -

राष्‍ट्रीय इंडियन मिलिट्री एग्जाम (RIMC)क्‍या है?
यह परीक्षा राष्‍ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज द्वारा कराई जाती है। साल में दो बार यह एग्जाम कंडक्ट की जाती है।

योग्यता - आवेदक सातवीं क्लास में पढ़ रहा हो या सातवी कक्षा की पढ़ाई कर चुका हो। आवेदक की उम्र साढ़े 11 साल से कम नहीं होनी चाहिए और 13 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। आधिकारिक सूचना वेबसाइट RIMC पर www.rimc.gov.in पर देख सकते हैं।

सिलेबस क्‍या है एंट्रेंस एग्जाम का-

अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान कुल तीन पेपर होते हैं। सभी में 50 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है।

एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न -

- लिखित परीक्षा - अंग्रेजी का 125 मार्क्स का पेपर होता है।
गणित का  200 मार्क्स का पेपर होता है।
सामान्‍य ज्ञान - 75 मार्क्स का पेपर होता है।

- इसके बाद वाइवा होता है। जिसका उद्देश्य होता है आवेदक को कितना ज्ञान है।

- मेडिकल परीक्षण - फिटनेस चेक की जाती है।

एंट्रेंस एग्जाम की फीस

600 रुपए जनरल आवेदकों के लिए।
555 रुपए एससी/एसटी आवेदकों के लिए।

ऑनलाइन पैमेंट के लिए WWW.RIMC.GOV.IN/PROSPECTUS.ASPX

डीडी से आवेदन करने के लिए -

इस परीक्षा के लिए पुराने प्रश्न पत्रों के सेट के साथ प्रोस्पेक्टस आप मंगा सकते हैं। इसके लिए कमांडेंट, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून, उत्तराखंड, पिन 248 003" पर स्पीड पोस्ट करके प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको भारतीय स्टेट बैंक में देय "कमांडेंट, आरआईएमसी, देहरादून" के पक्ष में आय- जाति प्रमाण पत्र के साथ डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा। ये डिमांड ड्राफ्ट सामान्य उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए 555 रुपये का होगा। इसे भवन शाखा, देहरादून (कोड - 01576) या RIMC वेबसाइट - www.rimc.gov.in पर ऑनलाइन भुगतान करके भी पा सकते हैं।

लड़कियों को भी एडमिशन - एनडीए से लड़कियों के भर्ती के लिए प्रवेश की अनुमति मिली है।

13 मार्च 1922 को ब्रिटिश - इंडियन गवर्नमेंट के द्वारा हुआ था। यहां पर इंडियन यूथ को मूल रूप से ट्रेनिंग दी जाती है। जो ब्रिटिश इंडियन आर्मी में मिलिट्री ऑफिसर के तौर पर आगे चलकर नियुक्त होते हैं। अभी तक आरआईएमसी में केवल लड़कों को ट्रेनिंग दी जाती थी। लेकिन सरकार के आदेश के बाद लड़कियों को भी यहां एडमिशन मिलता है।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका ने निकाला, बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड, सलमान खान के फायरिंग में भी नाम आया था सामने

करारी हार के बाद राजनीति के साथ क्या बिहार छोड़ देंगे प्रशांत किशोर, JDU को दी बड़ी चुनौती

15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

तेजस्वी यादव बैठक में भावुक हुए, कहा- आप किसी और को भी चुन सकते हैं अपना नेता

आतंकी उमर का दिल्ली ब्लास्ट से पहले का वीडियो, अंग्रेजी में आत्मघाती हमले पर बोलता दिखा

सभी देखें

नवीनतम

MP में पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, जानिए पूरा प्रोसेस

UPSC प्रमुख पहली बार टाउन हॉल के जरिए अभ्यर्थियों से करेंगे बातचीत

17 फरवरी से शुरू हो सकते हैं CBSE एग्जाम, 10वीं-12वीं की Tentative Datesheet जारी

भारतीय छात्रों के पसंदीदा बने ये देश, अमेरिका में क्‍यों घट रही है रुचि?

Astro Tips For Exams: परीक्षा में चाहते हैं सफलता, तो आजमाएं ये 5 ज्योतिषीय उपाय

अगला लेख