स्वाद, स्वास्थ्य एवं आय के लिए लगाएँ फल वृक्ष

Webdunia
- मणिशंकर उपाध्याय

पिछले कुछ वर्षों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है। इसके कारण फलों की माँग बढ़ी है। कुछ फल वृक्ष ऐसे हैं, जिन्हें अपेक्षाकृत कम जगह में अपने घरेलू बगीचे या घर के सामने ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई जगह में भी लगाया जा सकता है। ये हैं- अनार, चीकू, अंजीर, सीताफल आदि।

सीताफल : इसके पेड़ बीज से उगाए जाते हैं। पौधे नर्सरी में एक साल के होने पर मुख्य खेत में लगाए जाते हैं। इसके पौधे मिट्टी की किस्म के अनुसार जून-जुलाई या फरवरी-मार्च में कतार से कतार व पौधे से पौधे के बीच 4 या 5 मीटर की समान दूरी रखते हुए लगाए जाते हैं। लाल सीताफल और मेमाय इसकी प्रचलित किस्में हैं। इसमें 4-6 साल में फल लगने लगते हैं।

अनार : अनार के पेड़ों में तीन-चार साल में फल लगना शुरू हो जाते हैं। इसके पौधे नर्सरी में कलम से तैयार करते हैं। इसके लिए एक साल पुरानी शाखा से 30 सेमी लंबी कलम ली जाती है। अनार की उन्नत किस्में कंधारी, बेदाना, ढोलका, गणेश आदि हैं। एक पेड़ से 150 से 200 फल तक मिल जाते हैं।

चीकू : चीकू के पेड़ नम और गर्म वातावरण में अच्छे फलते-फूलते हैं। इनके लिए गहरी चिकनी मिट्टी अच्छी मानी जाती है। चीकू के पौधे भेंट कलम यानी इनार्चिंग या गूटी बाँधकर तैयार किए जाते हैं। भेंट कलम के लिए खिरनी का मूल वृंत तैयार करते हैं। काली पट्टी, छतरी और क्रिकेट बॉल इसकी प्रमुख किस्में हैं।

अंजीर : यह एक अच्छे स्वाद वाला पौष्टिक फल है। इसके ताजे व सूखे दोनों ही तरह के फल उपयोग में लाए जाते हैं। इसकी उन्नत किस्में पूना अंजीर व मार्सलीज हैं। एक पेड़ पर 200 से 300 फल मिलते हैं।

इन सभी में पहले से छठे साल तक 10, 20, 30, 40, 50 व 60 किलोग्रामा गोबर खाद डालें। इसी तरह प्रति पौधा नत्रजन क्रमशः 100, 150, 200, 400, 500 व 600 ग्राम का उपयोग करें। फास्फोरस 50, 100, 150, 200, 250 व 300 ग्राम डालें। पोटाश क्रमशः 100, 150, 200, 400, 500 और 500 ग्राम डालें। सभी का उपयोग फूल आने के बाद व फल आने के पहले करें।

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

हिन्दू धर्म मिटाने पर आमादा, बताया पाकिस्तानी जैसा, मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत

Gold : 98,600 रुपए पर स्थिर हुआ सोना, चांदी के भावों में आया ठहराव

जगन्नाथ पुरी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं के लिए रिलायंस करेगी अन्न सेवा

पुणे की महिला ने पेशाब से धोई अपनी आंख, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक, सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग

Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 20 लाख करोड़ के पार