Dharma Sangrah

अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : दाढ़ी पकड़ने की सजा

Webdunia
बुधवार, 29 मई 2013 (14:55 IST)
FILE

Akbar Birbal Ke Kisse In Hindi

बादशाह अकवर एक दिन दरबार में पधारे और सिंहासन पर विराजमान होते ही उन्होंने दरबारियों से कहा, 'आज एक शख्स ने मेरी दाढ़ी खींची है। कहिए, मैं उसे क्या सजा दूं?

यह सुनकर सभी दरबारी हैरान हुए और सोचने लगे कि किसने ऐसी गुस्ताखी की?
आखिर किसकी मौत आई है जो ऐसी जुर्रत कर बैठा। वे परस्पर काना-फूसी करने लगे।

 

दरबारियों ने क्या सुझाव दिए बादशाह को...

 


FILE


थोड़ी देर के बाद एक दरबारी बोला, - 'जहांपनाह! जिसने ऐसा दुस्साहस किया है, उसका सिर धड़ से उड़ा दिया जाए।

दूसरे दरबारी ने कहा, 'मेरी राय है जहांपनाह कि ऐसी गुस्ताखी करने वाले को हाथी के पैरों तले कुचलवा दिया जाए।'

किसी ने कहा - उस पर कोड़े बरसाएं जाएं,

- किसी ने कहा कि - उसे जिंदा दीवार में चिनवा दिया जाए। जितने दरबारी, उतनी तरह की बातें। तरह-तरह की सजाएं सुझाई गईं।

दरबारियों की बातों से ऊबे बादशाह ने बीरबल से क्या सवाल किया..


FILE


उनकी बातें सुन कर बादशाह ऊब गए। अंत में उन्होंने बीरबल से कहा, 'बीरबल, तुम क्या कहते हो? हमारी दाढ़ी खींचने वाले को हमें क्या सजा देनी चाहिए?

बीरबल मंद-मंद मुस्कुराए और बोले- 'जहांपनाह! आप उसे प्यार से मिठाई खिलाइए। इस अपराध की यही सजा है।'

बीरबल का उत्तर सुनकर सारे दरबारी चौंके और उस अंदाज में बीरबल का चेहरा देखने लगे, मानो वे पगला गए हों।

बादशाह अकबर बीरबल की बात से क्यों खुश हुए....


FILE


जबकि बीरबल के उत्तर से खुश होकर बादशाह ने कहा, 'वाह-वाह! बीरबल, तुम्हारी बात बिल्कुल सही है।

लेकिन यह तो बताओ कि मेरी दाढ़ी किसने खींची होगी?'

बीरबल ने कहा,- 'जहांपनाह! छोटे शाहजादे के अलावा ऐसी हिम्मत कौन कर सकता है? उसने तो प्यार से ही ऐसा किया होगा! इसलिए उसे सजा में मिठाई खिलानी चाहिए।

बीरबल ने दिया था एकदम सही जवाब...


FILE


बीरबल की बात सही थी। आज सुबह शाहजादा बादशाह की गोद में बैठा था। खेलते-खेलते उसने बादशाह की दाढ़ी खींची थी। चतुर बीरबल के जवाब से बादशाह खुश हुए।

अन्य सभी दरबारियों, जो इतना भी नहीं सोच पाए कि बाहर का कोई शख्स भला बादशाह की दाढ़ी कैसे खींच सकता है, के सिर शर्म से झुक गए।

( समाप्त)



वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Shri Aurobindo Ghosh: राष्ट्रवादी, दार्शनिक और महर्षि श्री अरबिंदो घोष की पुण्यतिथि

World Wildlife Conservation Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस, जानें महत्व और काम की बातें

Tantya Bhil : टंट्या भील बलिदान दिवस पर जानें 5 दिलचस्प कहानी

World Disability Day 2025: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस, जाने इसका महत्व और यह दिन क्यों है जरूरी?

Bhopal Gas Tragedy Day: आज भोपाल गैस त्रासदी दिवस, जानें इस भयावह घटना के दिन की जानकारी