अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : बादशाह का गुस्सा

Webdunia
बादशाह अकबर अपनी बेगम से किसी बात पर नाराज हो गए। नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्हें बेगम को मायके जाने को कह दिया।
बेगम ने सोचा कि शायद बादशाह ने गुस्से में ऐसा कहा है, इसलिए वह मायके नहीं गईं।

न ाराज बादशाह ने बेगम को क्या हुक्म दिया...


FILE

जब बादशाह ने देखा कि बेगम अभी तक मायके नहीं गई हैं तो उन्होंने गुस्से में कहा- 'तुम अभी तक यहीं हो, गई नहीं, सुबह होते ही अपने मायके चली जाना वरना अच्छा न होगा। तुम चाहो तो अपनी मनपसंद चीज साथ ले जा सकती हो।’

बेगम सिसक कर जनानखाने में चली गईं। वहां जाकर उसने बीरबल को बुलाया।

बीरबल ने बेगम साहिबा को क्य ा समझाइश दी...


FILE


बीरबल बेगम के सामने पेश हो गया। बेगम ने बादशाह की नाराजगी के बारे में बताया और उनके हुक्म को भी बता दिया।

' बेगम साहिबा अगर बादशाह ने हुक्म दिया है तो जाना ही पड़ेगा और अपनी मनपसंद चीज ले जाने की बाबत जैसा मैं कहता हूं वैसा ही करें, बादशाह की नाराजगी भी दूर हो जाएगी।’

बेगम ने मायके जाने से पहले क्या किया...


FILE

बेगम ने बीरबल से कहे अनुसार बादशाह को रात में नींद की दवा दे दी और उन्हें नींद में ही पालकी में डालकर अपने साथ मायके ले आई और एक सुसज्जित शयनकक्ष में सुला दिया।
जब बादशाह की नींद खुली तो स्वयं को अनजाने स्थान पर पाकर हैरान हो गए, पुकारा- 'कोई है?’

उनकी बेगम साहिबा उपस्थित हुईं। बेगम को वहां देखकर वे समझ गए कि वे अपनी ससुराल में हैं। उन्होंने गुस्से से पूछा- 'तुम हमें भी यहां ले आई, इतनी बड़ी गुस्ताखी कर डाली…।’

बेगम ने क्या दिया जवाब कि बादशाह का गुस्सा फुर्र हो गया...


FILE


' मेरे सरताज, आपने ही तो कहा था कि अपनी मनपसंद चीज ले जाना…इसलिए आपको ले आई।’

यह सुनकर बादशाह का गुस्सा जाता रहा, वे मुस्कुराकर बोले- 'जरूर तुम्हें यह तरकीब बीरबल ने ही बताई होगी।’

बेगम ने हामी भरते हुए सिर हिला दिया।

( समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस रजाई के आगे बड़े ब्रांड के हीटर भी हैं फेल, जानिए कौन सी है ये जादुई रजाई

हर शहर में मिलती है मुरैना की गजक, जानिए क्यों है इतनी मशहूर?

क्या सिर्फ ठंड के कारण ज्यादा कांपते हैं हाथ पैर? पूरी सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत की पवित्र नदियों पर रखिए अपनी बेटी का नाम, मीनिंग भी हैं बहुत खूबसूरत

क्या सुबह के मुकाबले रात में ज्यादा बढ़ता है ब्लड प्रेशर? जानिए सच्चाई

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस के निबंध में लिखें लोकतंत्र के इस महापर्व के असली मायने

हर्षा रिछारिया से पहले चकाचौंध छोड़ अध्यात्म की राह पर निकलीं ये मशहूर एक्ट्रेसेस, सन्यास को बनाया जीवन

रिपोर्ट में मिस्‍सी रोटी को बताया घटिया, जानिए क्‍यों उठा रोटी पर विवाद

कौन हैं स्वामी कैलाशानंद गिरी, स्टीव जॉब्स की पत्नी के अलावा कौन से सेलेब्रिटीज़ हैं इनके भक्त

रात में बच्चों के कपड़े क्यों नहीं सुखाने चाहिए घर से बाहर, जानिए सच्चाई