अक्षय तृतीया 2023 : आखा तीज के दिन भूलकर भी न करें 6 काम,वरना साल भर पछताएंगे

Webdunia
अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे आखातीज या अक्खा तीज कहते हैं। बताया जाता है कि वर्ष में साढ़े तीन अक्षय मुहूर्त है। जिसमें प्रथम व विशेष स्थान अक्षय तृतीया का है। इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। समस्त शुभ कार्यों के अलावा प्रमुख रूप से शादी, स्वर्ण खरीदने, नया सामान, गृह प्रवेश, पदभार ग्रहण, वाहन क्रय, भूमि पूजन तथा नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं।
 
अक्षय तृतीया के दिन स्नान, ध्यान, जप-तप करना, हवन करना, स्वाध्याय और पितृ तर्पण करने से पुण्य मिलता है। अक्षय तृतीया के दिन पंखा, चावल, नमक, घी, चीनी, सब्जी, फल, इमली और वस्त्र वगैरह का दान अच्छा माना जाता है। परंतु इस दिन कुछ कार्य करना वर्जित हैं। यदि उन्हें करते हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आओ जानते हैं वे कौन से कार्य हैं।
 
1. अक्षय तृतीया के दिन मांस, प्याज और लहसुन के साथ-साथ मदिरा का भी सेवन वर्जित माना गया है। यह रोग और शोक पैदा करने वाला है।
 
2. इस दिन बिना स्नान के और अनुमति के तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए अन्यथा माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 
 
3. अक्षय तृतीया के दिन भवन निर्माण नहीं करना चाहिए लेकिन इस दिन बना बनाया मकान जरूर खरीद सकते हैं।
 
4. इस दिन शरीर और घर को बिल्कुल भी गंदा नहीं रखना चाहिए क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
 
5. अक्षय तृतीया के दिन भूल से भी घर खाली वापस हाथ नहीं आना चाहिए वर्ना बरकत चली जाती है।
 
6. इस दिन क्रोध, ईर्ष्या, कटूवचन या गृहकलह ना करें। ऐसा करना अशुभ फलदायी माना गया है।

अक्षय तृतीया 2023 को सोना नहीं खरीद सकते तो 5 सस्ती चीजें ले आएं,मिलेगा महापुण्य और महा धनलाभ

क्या इस अक्षय तृतीया पर नहीं होंगे विवाह..?

अक्षय तृतीया 2023 : जानिए इस तिथि का महत्व, क्या करें और क्या नहीं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए कौन होगा वर्ष का राजा

हिंदू नववर्ष पर घर के सामने क्यों बांधी जाती है गुड़ी?

ईद मुबारक 2025: अपने करीबियों को भेजें ये 20 दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये 10 काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

सभी देखें

धर्म संसार

31 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

31 मार्च 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Weekly Rashifal 2025: किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक पंचांग 31 से 06 तक, जानें अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: गुड़ी पड़वा से हिन्दू नववर्ष शुरू, जानें 12 राशियों के लिए 30 मार्च का दैनिक राशिफल

अगला लेख