Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया के दिन नहीं करते हैं ये कार्य, वर्ना पछताएंगे

Webdunia
अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे आखातीज या अक्खा तीज कहते हैं। बताया जाता है कि वर्ष में साढ़े तीन अक्षय मुहूर्त है। जिसमें प्रथम व विशेष स्थान अक्षय तृतीया का है। इस दिन को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। समस्त शुभ कार्यों के अलावा प्रमुख रूप से शादी, स्वर्ण खरीदने, नया सामान, गृह प्रवेश, पदभार ग्रहण, वाहन क्रय, भूमि पूजन तथा नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं।
 
 
अक्षय तृतीया के दिन स्नान, ध्यान, जप-तप करना, हवन करना, स्वाध्याय और पितृ तर्पण करने से पुण्य मिलता है। अक्षय तृतीया के दिन पंखा, चावल, नमक, घी, चीनी, सब्जी, फल, इमली और वस्त्र वगैरह का दान अच्छा माना जाता है। परंतु इस दिन कुछ कार्य करना वर्जित है। यदि उन्हें करते हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आओ जानते हैं वे कौन से कार्य हैं।
 
 
1. अक्षय तृतीया के दिन मांस, प्याज और लहसुन के साथ-साथ मदिरा का भी सेवन वर्जित माना गया है। यह रोग और शोक पैदा करने वाला है।
 
2. इस दिन बिना स्नान के और अनुमति के तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए अन्यथा माता लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती है। रविवार के दिन अक्षय तृतीया हो तो तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। पूजा हेतु पहले से ही तोड़कर जल में रख लें।
 
3. अक्षय तृतीया के दिन भवन निर्माण नहीं करना चाहिए लेकिन इस दिन बना बनाया मकान जरूर खरीद सकते हैं।
 
4. इस दिन शरीर और घर को बिल्कुल भी गंदा नहीं रखना चाहिए क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
 
5. अक्षय तृतीया के दिन भूल से भी घर खाली वापस हाथ नहीं आना चाहिए वर्ना बरकत चली जाती है।
 
6. इस दिन क्रोध, ईर्ष्या, कटूवचन या गृहकलह ना करें। ऐसा करना अशुभ फलदायी माना गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

मंगल के सिंह राशि में गोचर से 3 राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

सभी देखें

धर्म संसार

13 जून 2025 : आपका जन्मदिन

13 जून 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

भविष्यवाणी: यदि हुआ तीसरा युद्ध तो क्या होगी भारत की स्थिति, जीतेगा या हारेगा

भगवान जगन्नाथ की यात्रा में जा रहे हैं तो साथ लाना ना भूलें ये चीजें, मिलेगा अपार धन और यश

क्यों अपनी मौसी के घर जाते हैं भगवान जगन्नाथ? यहां जानिए वजह

अगला लेख