Hanuman Chalisa

डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर पढ़ें उनके जीवन के प्रेरक किस्से

Webdunia
baba ambedkar
 
डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने इस दुनिया में अपनी छवि किसी जाति या समाज में रहकर नहीं बल्कि समाज के लिए काम करके बनाई है। बचपन से ही उनका जीवन संघर्षरत रहा। पहला छूआ-छूत की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा, दूसरा परिवार में आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ा। लेकिन उनका शिक्षा के प्रति जज्बा और लगन किसी भी परिस्थिति में कम नहीं हुआ।

भारतीय संविधान की नींव रखने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवने में कई उतार-चढ़ाव देखें। लेकिन उनके दृढ़ संकल्प ने भारत के आधुनिक निर्माण की नींव रखी। 14 अप्रैल को जन्म जयंती विशेष दिन पर उनके जीवन के कुछ किस्से हैं जिसे हर सभी को जानना और पढ़ना चाहिए।
 
तो आइए जानते हैं उनके जीवन के प्रेरक किस्से- 
 
1. बात 1943 की जब बाबा अंबेडकर को एक वाइसराय काउंसिल में शामिल किया गया और श्रम मंत्री की उपाधि दी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी का विभाग भी उन्हीं के पास था। यह वह विभाग था जिसे हर कोई अपने पास रखना चाहता था। तभी एक ठेकेदार अपने बेटे को बाबा भीमराव अंबेडकर के बेटे यशवंत राव के पास भेजते हैं। यशवंत राव को ठेकेदार का बेटा पूरी बात समझाता है और कमीशन देने की बात करता है। यशवंत यह सुनकर खुश हो जाते हैं और यह बात बाबा साहेब को बताते हैं। यह बात सुनते ही बाबा भीमराव स्तब्ध हो जाते हैं और अपने बेटे यशवंत राव को उसी वक्त मुंबई भेज देते हैं। 
 
2. बाबा भीमराव अंबेडकर जी पढ़ाई में अव्वल थे। उनकी पढ़ाई में रूचि देखकर परिजनों की मदद से फॉरेन में पढ़ाई करने का मौका मिला। पढ़ाई के बाद जब वह लौटे तो देश में अलग ही सक्रियता के साथ आए। बाद में उन्हें भारत के संविधान की रचना कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। उनका शुरू से ही मन था कि संविधान संस्कृत में भी बनना चाहिए। लेकिन इसके पक्ष में वोटिंग नहीं मिली। हालांकि बाबा भीमराव अंबेडकर संस्कृत के बहुत बड़ें ज्ञाता थे। लेकिन किसी ने उन्हें कभी संस्कृत में वार्तालाप करते नहीं सुना था। सभी जन को आश्चर्य इसलिए हुआ क्योंकि वह पिछड़ी जाती से थे। 
 
3. बाबा भीमराव अंबेडकर अछूत थे। बचपन इस छूत-अछूत के भाव को बाबा ने बहुत सहन किया। स्कूल में वह क्लास में नहीं बैठते थे बल्कि क्लास से बाहर बैठकर पढ़ाई करते थे। इतना ही नहीं स्कूल में वह पानी भी नहीं पी सकते थे। जब तक गार्ड नहीं आ जाता, क्योंकि उन्हें नल छूने की अनुमति नहीं थी। 
 
छूत-अछूत जैसी सामाजिक बुराई को बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने कड़ाई से इसे हटाया और समाज को मुक्त किया। वहीं श्रम कानून, लेबर लॉ जैसे मुद्दे पर भी उन्होंने जमकर आवाज उठाई और कानूनों में बदलाव किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

kids entertaining story: कहानी: जादुई मटका और स्मार्ट कौआ (The 2026 Twist)

अगला लेख