क्यों पसंद आए ओबामा

पूँजीवादी देश में 'नस्लीय समाजवाद'

Webdunia
मानवीय सभ्यता के लिहाज से 5 नवंबर का दिन शायद सबसे बड़ा माना जाएगा। 400 साल पहले तक जो गुलाम थे आज उन्हीं में से एक दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश का शासक होगा। करवट का समय, नई सोच का समय, एक ऐसा मौका जो शायद किसी भी गुलाम की कल्पना से परे होगा।

यह बड़ी बात है कि पूँजीवादी अमेरिका में नस्लीय समाजवाद आ गया है। दुनिया को बराबर नजर से देखने का वक्त। ओबामा 'नफरत के ओसामाओं' के लिए भी सबक है और मानव के विकास की नई इबारत भी है। ऐसा लगा कि स्टैच्यू ऑव लिबर्टी ने अब उसको बागडोर सौंपी है, जिसके पूर्वज कभी उसकी ओर हसरत भर के देख भी नहीं सकते थे।

ओबामा को 2004 से नोटिस किया जाने लगा। 2004 में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में उनके भाषण ने वहाँ के लोगों और बाहर उसे सुनने वालों को उद्वेलित कर दिया था। वे उसी वर्ष इलिनॉय राज्य से अमेरिकी सीनेट निर्वाचित हुए थे।

सीनेट निर्वाचित होने के बाद बराक ओबामा ने कहा था 'कोई उदार या रूढ़िवादी अमेरिका नहीं है, बल्कि वह केवल एक है-संयुक्त राज्य अमेरिका। हम सब एक हैं, हम सभी की निष्ठा अमेरिकी झंडे में हैं। हम सब संयुक्त राज्य अमेरिका की रक्षा कर रहे हैं।'

अपनी परिष्कृत भाषण शैली, वाक्‌पटुता और शब्दों के जादू, युवा मतदाताओं के उस्साह को बढ़ाने की क्षमता और चुनाव अभियान में इंटरनेट के कुशल प्रयोग के कारण ओबामा सही अर्थ में 21वीं सदी के राष्ट्रपति हैं।

ऐसा सोचते हैं संगी साथी : ओबामा के लॉ स्कूल के सहपाठी कसांड्रा बट्स ने बताया कि बराक में विरोधाभासी दिखाई देने वाली सच्चाइयों को भी एक दिशा में लाने की अद्भुत क्षमता है। ऐसा तभी संभव होता है जब घर में आपको श्वेत लोग पाल-पोस रहे हों और बाहर की दुनिया आपको अश्वेत मानती हो।

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी : यह अमेरिका का राष्ट्रीय स्मारक माना जाता है और इसी के आधार में अमेरिका में प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता की बड़ी अहमियत मानी जाती रही है। यह प्रतिमा 1886 में फ्रांस के लोगों ने अमेरिकियों को दी थी। तब से लेकर आज तक यह न्यूयॉर्क हार्बर के लिबर्टी द्वीप पर खड़ी है। 28 अक्टूबर को यह लोकार्पित की गई।

इन्होंने बनाया : इसे बनाने वाले फ्रेडरिक आगस्त बार्थोल्दी थे। इसकी भीतरी संरचना एफिल टॉवर बनाने वाले गुस्ताव एफिल ने बनाई थी। यह प्रतिमा एक महिला की है, जो हाथ में टॉर्च लेकर खड़ी है। यह पूरी तरह से ताँबे की है। यह 151 फुट लंबी है, परंतु इसकी नींव को मिलाकर यह 305 फुट लंबी हो जाती है।

ये है संदेश : इस प्रतिमा के ताज में लगे सात शूल सात महाद्वीप और सात समंदर का संकेत देते हैं। उसका टॉर्च उजाले का प्रतीक है। उसके हाथ की पुस्तक उसके ज्ञान का प्रतीक है। साथ ही वह अमेरिका की आजादी की तारीख भी बताती है।

इस प्रतिमा के चेहरे को लेकर दो मत हैं। एक के मुताबिक इसका चेहरा बार्थोल्दी की माँ से मेल खाता है, या फिर अमेरिका के एक उद्यमी की फ्रांसीसी पत्नी इसाबेल से मेल खाता है। इसाबेल अमेरिका के सिलाई मशीन बनाने वाले उद्यमी की विधवा थी और बार्थोल्दी ने उसी से प्रतिमा का चेहरा बनाने की प्रेरणा ली। (नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई