आई एम कलाम

मस्ट वॉच

Webdunia
ND
नीला माधव पांडा की फिल्म आई एम कलाम सन 2010 में रीलिज हुई थी। इस फिल्म को भले ही कमर्शियल सक्सेस न मिली हो, लेकिन इसे समीक्षकों ने जी भर के सराहा था। इस फिल्म का प्रीमियर कांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था और उसके बाद कई फिल्म समारोहों में इसकी स्क्रीनिंग की गई। इस फिल्म में छोटू का कैरेक्टर हर्ष मायर ने निभाया था। हर्ष को अपने बेहतरीन अभिनय के लिए देश-विदेश में काफी तारीफ मिली। कहानी एक गरीब राजस्थानी बच्चे छोटू के आसपास घूमती है। छोटू पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जिंदगी से बहुत प्रभावित है और पढ़ाई कर उनके जैसा बनना चाहता है।

एक दिन छोटू तय करता है कि खूब पढ़ाई करना है और कलाम से मिलना है। छोटू अपना नाम भी कलाम रख लेता है। अपने दोस्त प्रिंस के लिए एक स्पीच लिखने का निर्णय उसे एक मुसीबत में फँसा देता है। आखिरकार अपने दोस्त की मदद से छोटू स्कूल का मुँह देख पाता है। आई एम कलाम भारत के गरीब बच्चों की सच्ची कहानी कहती है। सब छोटू जैसे खुशकिस्मत नहीं होते और जिंदगी में कभी स्कूल का मुँह नहीं देख पाते। इस फिल्म को कई समारोहों में दिखाया गया और इसने कई पुरस्कार भी जीते। निर्देशक ने इस बेहद खूबसूरत फिल्म के जरिए संदेश दिया है कि हमारे देश में कलाम बनाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए गरीब बच्चों तक शिक्षा को खुद ही पहुँचना होगा।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

होली 2025: भांग और ठंडाई में क्या है अंतर? दोनों को पीने से शरीर पर क्या असर होता है?

होली विशेष भांग की ठंडाई कैसे बनाएं, अभी नोट कर लें यह रेसिपी

Holi 2025: होली पर कौनसे पकवान बनाकर खाना चाहिए?

क्या होली की मस्ती में भांग वाली ठंडाई पीना है सेफ? कितनी मात्रा में पीने से नहीं चढ़ता नशा?

Holi Special Recipe: होली स्पेशल रसभरी गुजिया कैसे बनाएं, जानें सरल रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

होली 2025 : 14 मार्च को खेली जाएगी होली, जानिए क्या करें पूरा दिन, कैसे मनाएं पर्व

Holi 2025: होली के रंगों से कैसे बदल सकते हैं जीवन, कैसे दूर होगा ग्रह और गृह दोष

कामकाज व निजी जिंदगी के बीच संतुलन न होने से 52 प्रतिशत कर्मचारी बर्नआउट के शिकार

होलिका दहन से पहले घर से हटा दें ये नकारात्मक चीजें, घर में होगा सुख और संपत्ति का आगमन

होली की चटपटी मनोरंजक कहानी : रंगों का जादू