लव-मंत्र : जब दिल जीतना हो गर्लफ्रेंड का

Webdunia
FILE
पुरुषों की सबसे बड़ी गलती यही होती है कि वो पहली ही मुलाकात में सोचने लगते हैं कि लड़की उनकी दोस्त नहीं गर्लफ्रैंड बनें। ये बात उन्हें निराश करती है कि उनसे जितनी भी लड़कियां मिलती हैं वो उन्हें दोस्त ही क्यों बनाना चाहती हैं। ऐसे लड़कों को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए, ताकि हर लड़की आपकी ही ख्वाहिश रखे। आइए कुछ ऐसी ही बातों पर आपका ध्यान दिलाते हैं, जिससे आप अपनी गर्लफ्रेंड के दिल में जगह बना सकें-

*ज्यादा भावुक न हों- अक्सर यह देखा जाता है कि पुरुष प्यार में ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ऐसा करने से बचें। ऐसा न हो कि आप अपनी भावुकता में अपने दिल की बात कह ही न सकें। कोई और उसकी जिंदगी में आ जाए। इसलिए जो भी मन की बात हो उसे स्पष्ट रूप से कहें। आप क्या चाहते हैं, आपकी अपने साथी से क्या अपेक्षाएं हैं सारी बातें दिल खोलकर करें। हो सकता है वह बहुत खुश होगी या फिर बहुत ही नाराज।

*अपना निर्णय भी दें- लड़कियों को हमेशा ऐसे लड़के पसंद आते हैं, जो अपना निर्णय ले सकें और उसपर कायम रहें। अगर वो आपसे पूछे कि आज हमें कहां चलना चाहिए, तो अनमना-सा जवाब न दें कि आपको नहीं पता। आपका यह व्यवहार यह दर्शाता है कि आपमें निर्णय लेने की क्षमता नहीं है और लड़कियों को ऐसे पुरुष कभी पसंद नहीं आते हैं।

FILE
*अवसादग्रस्त न रहें- यह संभव नहीं कि इंसान हमेशा खुश रहे, लेकिन हमेशा अवसाद से घिरे न रहें। कोई भी लड़की यह नहीं चाहेगी कि उसका साथी हमेशा परेशान और थका-हारा सा रहे। वह चाहती है कि उसका पुरुष साथी अपने लक्ष्य के प्रति सजग और आत्मविश्वासी हो।

*जल्दबाजी न करें- अगर आपको कोई लड़की पसंद है और आप उसे दोस्त नहीं गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं तो हड़बड़ी न करें। अगर वो आपसे कहती है कि आप उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं तो अपनी दोस्ती में खलल न डालें। पहले दोस्ती की ही पहल करें। इस रिश्ते में आप खुद को ज्यादा सहज महसूस कर पाएंगे।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पंजीरी भोग क्या है, क्यों है भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास, महत्व और आज की पीढ़ी की भूमिका

भारत के साथ ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न, जानिए नाम

स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं ये 5 बेहतरीन तिरंगे व्यंजन

जन्माष्टमी पर अपनाएं श्री कृष्ण नीति के ये 5 गुण, सफलता चूमेगी आपके कदम

सभी देखें

नवीनतम

हर घर तिरंगा.. हर मन तिरंगा...

पहाड़ों पर क्यों ज्यादा होती हैं बादल फटने घटनाएं, जानिए क्या होता है बादल फटना

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं: लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर, 15 अगस्त पर भेजें ये खास मैसेज

स्वतंत्रता दिवस: गौरव, बलिदान, हमारी जिम्मेदारी और स्वर्णिम भविष्य की ओर भारत

श्रीकृष्ण का प्रिय और जन्माष्टमी विशेष माखन-मिश्री का भोग कैसे बनाएं, नोट करें रेसिपी