भारतीय को यौन उत्पीड़न पर होगी 2 साल की कैद

Webdunia
गुरुवार, 11 सितम्बर 2014 (11:35 IST)
यहां एक भारतीय ने ह्यूस्टन से नेवार्क जा रहे एक विमान में अपने बगल में बैठी एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप स्वीकार किया है। जब यह घटना हुई तब महिला सो रही थी।
 
लुसियाना निवासी 62 वर्षीय देवेन्दर सिंह ने नेवार्क संघीय अदालत में अमेरिकी जिला जज स्टेनली चेस्लर के समक्ष यौन उत्पीड़न का आरोप स्वीकार किया।
 
इस आरोप में दोषी पाए जाने पर अधिकतम 2 साल कैद और 2,50,000 डॉलर के जुर्माने की सजा हो सकती है। देवेन्दर सिंह को अक्टूबर में सजा सुनाई जाएगी।
 
मामले के दस्तावेजों के अनुसार सिंह ह्यूस्टन से नेवार्क जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान में बैठा था। उसके बगल में खिड़की के पास वाली सीट पर एक महिला बैठी थी। उड़ान के दौरान महिला सो गई और जब उसकी आंख खुली तब उसने देवेन्दर को खुद पर झुका हुआ और आपत्तिजनक स्थिति में पाया।
 
उसने देवेन्दर को धक्का दिया और वहां से चले जाने को कहा। फिर उसने विमान के चालक दल से घटना को लेकर शिकायत की और कहा कि जब विमान उतरे तो हवाई अड्डे पर पुलिस मौजूद हो। (भाषा)

होली 2025: भांग और ठंडाई में क्या है अंतर? दोनों को पीने से शरीर पर क्या असर होता है?

होली सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है... होली 2025 पर 10 लाइन निबंध हिंदी में

महिलाओं के लिए टॉनिक से कम नहीं है हनुमान फल, जानिए इसके सेवन के लाभ

चुकंदर वाली छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, जानिए कैसे बनती है ये स्वादिष्ट छाछ

मुलेठी चबाने से शरीर को मिलते हैं ये 3 गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

Holi 2025: होली के रंगों से कैसे बदल सकते हैं जीवन, कैसे दूर होगा ग्रह और गृह दोष

कामकाज व निजी जिंदगी के बीच संतुलन न होने से 52 प्रतिशत कर्मचारी बर्नआउट के शिकार

होलिका दहन से पहले घर से हटा दें ये नकारात्मक चीजें, घर में होगा सुख और संपत्ति का आगमन

होली की चटपटी मनोरंजक कहानी : रंगों का जादू

बच्चों के लिए होली की प्रेरक कहानी : प्रह्लाद और होलिका