छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, दो जवान शहीद

Webdunia
शनिवार, 12 मार्च 2016 (10:23 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के दल पर नक्सलियों के हमले में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए तथा चार अन्य घायल हो गए।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेचा गांव के जंगल में नक्सलियों ने आज तड़के बीएसएफ के गश्ती दल पर हमला किया। हमले में बीएसएफ के 122वीं बटालियन के जवान विजय कुमार और राकेश नेहरा शहीद हो गए तथा चार अन्य जवान घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के 117 वीं, 122 वीं बटालियन तथा जिला बल के संयुक्त दल को पंखाजूर क्षेत्र के छोटेबेटिया शिविर से नक्सल विरोधी अभियान में गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बेचा गांव के जंगल और नदी के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने दल पर हमला कर दिया। इस हमले में बीएसएफ के छह जवान घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के दल ने जवाबी कार्रवाई की। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त बल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने घायलों को बाहर निकाला। उन्हें जब हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा जा रहा था तब दो जवानों की मृत्यु हो गई। इस हमले में घायल चार जवानों को रायपुर में भर्ती किया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

स्पेन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री गुइलोट से की अहम बैठक, जानें किन बातों पर हुई चर्चा, एमपी को क्या होगा लाभ?

निमिषा प्रिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोली सरकार?

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]