Hanuman Chalisa

अप्रैल माह का भविष्यफल : क्या कहती है आपकी राशि

आचार्य डॉ. संजय
मेष : 
शुक्र अपने उच्चस्थ मीन राशि में भ्रमण कर रहा है तथा शनि वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहा है। राहु और केतु क्रमशः सिंह और कुंभ राशि में हैं। इसलिए अप्रैल का महीना बहुत अच्छा रहेगा।


 

कार्य क्षेत्र में उन्नति के आसार बन रहे हैं। शारीरिक क्षमता का विकास होगा जिससे आप रचनात्मक कार्यों को अंजाम देने में कामयाब होंगे। आपको आमदनी के अच्छे अवसर मिलेंगे। हां दाम्पत्य जीवन में कुछ तना-तनी हो सकती है।
 

वृष :
अप्रैल महीने में सूर्य मेष राशि में संक्रमण करेगा। इसके साथ मंगल और गुरु के प्रभाव से यह महीना सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग इस समय धर्य न खोएं थोड़ा परिश्रम आपको अच्छी सफलता दिलाएगा। किसी रिश्तेदार की समस्या आपको व्यथित करेगी। पड़ोसियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। मित्रों से थोड़ा बच कर रहें अन्यथा भारी खर्चे में पड़ सकते हैं। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा के लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। वैवाहिक स्थिति में अनुकूलता आएगी।



मिथुन : 
अप्रैल महीने में मंगल वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। बुध मेष राशि में गोचर करेगा। गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा। ऐसे में आपके लिए यह महीना कुछ अच्छा नहीं माना जा सकता है। नए सम्बन्ध आपको भार की तरह महसूस होंगे। स्त्रियों से दूरी बनाए रखें अन्यथा आपको सामाजिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जमीन से सम्बंधित मुकदमा इस माह आपको परेशान कर सकता है। यात्रा से बचें। खर्चे बढ़ाएंगे तो कर्ज चढ़ सकता है।


कर्क : 
यह महीना सामान्य रहने वाला है। मानसिक अस्थिरता रहेगी और हर काम में लापरवाही होगी। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें अन्यथा आपको सामजिक और आर्थिक दोनों तरह की हानि उठानी पड़ सकती है। मित्रों से संपर्क बनाए रखें मुसीबत में काम आएंगे। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरी करने वाले थोड़ा संयम से काम लें। व्यापार से अरुचि उत्पन्न हो सकती है।


सिंह: 
अप्रैल महीने में सूर्य मेष राशि में संक्रमण करेगा। मंगल 19 अप्रैल को वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। 4 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करेगा। आप अपने जीवन साथी के रोग से चिंतित रहेगा। उधार दिए धन की प्राप्ति न होने पर आपका मन अशांत रहेगा। व्यावसायिक हानि होने की सम्भावना है इस लिए कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। इस माह आपको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

 

कन्या : 
अप्रैल में सूर्य मेष राशि में संक्रमण करेगा। गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा। 1 अप्रैल को शुक्र ने उच्चस्थ मीन राशि में प्रवेश किया है तथा शनि भी उसी दिन वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहा है। ऐसे में किसी अजनबी व्यकित के सहयोग से कोर्इ कार्य बनेगा। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। 

 

तुला : 
अप्रैल महीने में सूर्य मेष राशि में संक्रमण करेगा। मंगल 19 अप्रैल को वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। 4 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करेगा। गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा। राहु और केतु क्रमशः सिंह और कुंभ राशि में रहेंगे। जातक के हर कार्य में बाधा उत्त्पन्न होती रहेगी। जीवन साथी का सहयोग न मिलने से जातक परेशान रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अत्यधिक खर्च से परेशान रहेंगे। आंखों का विशेष ख्याल रखें।


वृश्चिक : 
अप्रैल महीने में सूर्य मेष राशि में संक्रमण करेगा। मंगल 19 अप्रैल को वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। 4 अप्रैल को बुध मेष राशि में गोचर करेगा। गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा। शत्रु आपसे जलेंगे और कार्यों में बाधा पहुचाने की कोशिश करेंगे। जो लोग यात्रा से संबंधित कार्य से जुड़े हैं उनके उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। व्यवसाय में परिवर्तन के संयोग बनेंगे। 


धनु:
अप्रैल का महीना ठीक ठाक रहने वाला है। इस माह में जातक को कई उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी विरोधी पर कोर्इ कटाक्ष न करें। भौतिक सुखों की ओर मन आकर्षित होगा। आपका कोर्इ कार्य बनते बनते रुक जाएगा। आपकी आमदनी मे वृद्धि होने के पूर्ण आसार है। यात्रा करने से बचें नहीं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। अतिआत्मविश्वास में न रहें। 


मकर : 
अप्रैल महीने में सूर्य मेष राशि में संक्रमण करेगा। मंगल 19 अप्रैल को वक्री होकर वृश्चिक राशि में ही भ्रमण करेगा। 4 अप्रैल को बुध का मेष राशि में गोचर रहा। गुरु वक्री होकर सिंह राशि में भ्रमण करेगा। ऐसे में यह महीना अच्छा नहीं रहेगा। भौतिक जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें। अत्यधिक व्यय हो सकता है। धर्म-कर्म में अड़चन पैदा हो सकती हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। नौकरी करने वाले सहयोगियों से परेशान रहेंगे।


कुंभ : 
अप्रैल महीने में सूर्य मेष राशि में संक्रमण करेगा। 1 अप्रैल को शुक्र ने अपने उच्चस्थ मीन राशि में प्रवेश किया है तथा शनि भी उसी दिन वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहा है । यह महीना सामान्य जाएगा। हर किसी पर विश्वास न करें। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। आलस्य न करें वरना कोर्इ कार्य अधूरा रह जाएगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। नौकरी का प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ेगा।


मीन : 
अप्रैल महीने में सूर्य मेष राशि में संक्रमण करेगा। 1 अप्रैल को शुक्र ने उच्चस्थ मीन राशि में प्रवेश किया है तथा शनि भी उसी दिन वक्री होकर वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहा है। जीवन साथी का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। इस समय गुप्त शत्रु आपको आर्थिक हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे किंतु सफल नहीं होंगे। किसी विद्वान व्यकित का सहारा प्राप्त होगा। बिजनेस वाले परेशान रहेंगे।


Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं