सिंह राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 2014

सिंह राशि : वार्षिक भविष्यफल 2014

Webdunia
- आचार्य डॉ. संजय

FILE

वार्षिक भविष्यफल 2014 : कैसा रहेगा सिंह राशिवालों के लिए 2014


सिंह राशि के जातक प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। स्वभाव से उत्साही, निड़र, साहसी और महत्वाकांक्षी होते हैं। सिद्धांतों व अनुशासित ढंग से कार्य करना इनकी प्रवृत्ति होती है। स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होने से दूसरों की नहीं सुनते हैं। इनमें नेतृत्व की अद्‍भुत क्षमता होती है।


परिवार : पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग शुभ रहेगा। मांगलिक कार्य के सम्पन्न होने के योग बन रहे हैं। भाई और बहनों के जीवन में खुशहाली आएगी। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में कलह से पारिवारिक सुख में कमी आएगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद भी हो सकता है या संतान को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं।


स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य तौर पर यह वर्ष अनुकूल रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियों को छोड़ दिया जाए तो लगभग पूरा वर्ष ही शुभ रहेगा। वर्ष के दूसरे भाग में आपको अपनी दिनचर्या में संयम बरतना श्रेष्ठ होगा।



प्रेम-दांपत्य : प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए रहेगा। विवाह योग्य जातकों को सुखद समाचार मिलेंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में प्रेम अथवा दांपत्य में विश्वसनीयता न होने की स्थिति में संबंधों में प्रगाढ़ता कम हो सकती है।


कार्यक्षेत्र-रोजगार : वर्ष अनुकूल रहेगा। वर्ष के पहले भाग में नए उद्यमों या व्यवसायों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी के हालात में सुधार होंगे। नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी। विदेशों में रहने वाले लोगों से आपके व्यवसायिक संबंध मजबूत होंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।


धन-संपत्ति : इस वर्ष की शुरुआत आपकी आमदनी के स्तोत्रों में इजाफा कराने वाली रहेगी। इस अवधि में आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। अत: आय में निरंतरता के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आप अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना चाहेंगे। किसी यात्रा के द्वारा भी धन खर्च हो सकता है। कम्प्यूटर या मोबाइल में आई खराबी भी कुछ धन खर्च करा सकती है। हालांकि विदेश के माध्यम से या किसी दूर की यात्रा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग बन रहे हैं।


विद्या : अध्ययन के लिए यह वर्ष सामान्यत: अनुकूल रहेगा। विदेश जाने वाले छात्रों के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के लिए समय अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

ब्रज की होली के 5 सबसे लोकप्रिय गीत

कौन है देश का सबसे अमीर अखाड़ा, जानिए कहां से आती है अखाड़ों के पास अकूत संपत्ति

विजया एकादशी कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का फल

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि विशेष आरती, चालीसा, स्तुति, स्तोत्र, रुद्राष्टक यहां पढ़ें...

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा आज का दिन, पढ़ें 20 फरवरी का दैनिक राशिफल

20 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

वर्ष 2025 के मध्य में क्या सचमुच देश और दुनिया में होने वाला है कुछ बड़ा?

20 फरवरी 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कृष्ण पक्ष की अष्टमी को क्यों कहते हैं कालाष्टमी?