ऐसे व्यक्ति भूतकाल, वर्तमान और भविष्य का अधिक से अधिक उपयोग करते हैं। इन व्यक्तियों में सही समय और स्थान पर सही कार्य करने की क्षमता होती है। ये व्यक्ति सक्षम, धैर्यवान और विश्वसनीय होते हैं।
ऐसे व्यक्ति छोटे-छोटे लाभों के लिए दीर्घकालीन और बड़े अवसरों की बलि दे देते हैं। यह एक बुरी आदत है, जिस पर इन्हें नियंत्रण करना चाहिए।
ये व्यक्ति कला, विज्ञान और खेल जगत में प्रसिद्धि पाते हैं। यदि यह व्यक्ति शुभचिंतकों की राय मानें और सही निर्णय लें, तो इनका भविष्य उन्नति की ओर अग्रसर होगा।
इनको अपने अतीत से हमेशा दूर रहना चाहिए वरना वर्तमान और आने वाले समय की खुशियों से वंचित रह सकते हैं।
इनके मन में गहरी परिपक्वता रहती है लेकिन व्यवहार में लापरवाही छलकती है इसलिए अक्सर इन्हें गलत समझ लिया जाता है। लोग इनका भरपूर फायदा उठाते हैं। इनकी वाणी और व्यक्तित्व इनकी पूंजी है। इन्हें इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विश्वसनीय और दृढ चरित्र के होने के बाद भी जीवन में एक बार चरित्र पर सवाल उठ सकते हैं। इनको अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट सोच अपनानी चाहिए।
इनका दिमाग तरक्की पसंद है लेकिन दिल संकोची स्वभाव का है। जीवन में ज्यादातर दिल की सुनते हैं इसीलिए धीमी प्रगति करते हैं। इनको अपनी ऊर्जा, समय और पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए।