अंतर्ज्ञान आपकी मानसिकता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप न केवल रहस्यमय बातों में दिलचस्पी रखते हैं, बल्कि स्वयं भी बहुत रहस्यमय होते हैं।
आप मनमौजी हैं और कल्पनालोक में खोए रहते हैं।
आपमें से कुछ लोग एकांतप्रिय होते हैं। एकां तवास आपको अच्छा लगता है। अधिक लोगों का साथ आपको नहीं भाता। आप स्वार्थी, हल्की सोच वाले और धनलोलुप व्यक्तियों की भीड़भाड़ से दूर रहना चाहते हैं।
आप में से कुछ लोग अनमोल वस्तुओं के प्रेमी होते हैं। जीवन में विशिष्टता प्राप्त करने के इच्छुक नहीं होते। कुछ लोग घोर विवाद से घिरे रहते हैं।
आप दूसरों की समस्याओं को तो समझते हैं किंतु अपनी समस्याओं को नहीं समझ पाते। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप मानवीयता से दूर दूसरी दुनिया में खोए रहते हैं।
आप अच्छे दार्शनिक, संगीतकार, कलाकार, प्रबंधक, कवि, मनोरोग चिकित्सक, आलोचक, डॉक्टर और प्रोफेसर आदि होते हैं। अपने व्यवसाय के लिए ही मानो आपकी रचना हुई है।
आपको अपने जीवन को लेकर खूब सारी शंका होती है इसलिए अक्सर आप उदास और चिंतित रहते हैं। आपको भावुकता पर नियंत्रण रखकर अपने आप पर ध्यान देना चाहिए।