आपका मूलांक 9 है तो सरल हैं आप

अंक ज्योतिष से जानिए कैसे हैं आप

Webdunia
अंक-ज्योतिष एक जानी-मानी विधा है। इसके द्वारा व्यक्तित्व के कई सारे रहस्यों को पहचाना जा सकता है। अगर आपकी जन्मदिनांक का जोड़ सारे अंकों को मिलाकर 9 आता है तो जानिए कैसे हैं आप-

अंक 9- 9 का अंक सबसे श्रेष्ठ अंक है। यह नेतृत्व के गुणों का प्रतिनिधित्व करता है। इनमें बौद्धिकता और सहजता का मेल रहता है। यह शक्तिशाली व्यक्तित्व का सूचक है।

इस अंक के व्यक्तियों में कार्य करने और उसमें सफल होने की शक्ति और क्षमता होती है। इन व्यक्तियों की रुचि कलात्मक होती है।

FILE


व्यापार, उद्योग और अर्थशास्त्र में इनकी कोई रुचि नहीं होती। अंक नौ के व्यक्तियों में आकर्षक गुण होते हैं। ये लोगों को आकर्षित करते हैं और जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

राजनीति, धर्म और समाज-सुधार आदि क्षेत्रों में ये अत्यधिक सफलता प्राप्त करते हैं। ये व्यक्ति अपने गुणों को पहचान नहीं पाते, इसीलिए उन गुणों का सही उपयोग भी नहीं कर पाते।

अंक नौ के व्यक्ति कारीगरी, संगीत, सृजन, आविष्कार जैसे इसी प्रकार के अन्य गुणों से जुड़े होते हैं। इन व्यक्तियों में विशिष्टता और स्वतंत्रता का पुट रहता है।

FILE


9 अंक के व्यक्ति सम्मानित व उच्च आदर्शों के लिए कार्य करते हैं। स्वा‍भाविक गुणों और निपुणता का सही उपयोग इन्हें आता है।

इनमें दूसरे व्यक्तियों को प्रभावित करने की अद्‍भुत क्षमता होती है। इसलिए ये दूसरे लोगों को कुछ करने के लिए प्रेरित करते हैं। ये सच्चे और सरल होते हैं। उच्च आदर्शों पर खरे उतरते हैं।

छोटी-छोटी समस्याओं में इन्हें अपनी शांति और धैर्य नहीं खोना चाहिए। इन व्यक्तियों को अभिमान व अतिशयोक्ति से दूर रहना चाहिए। अपने कार्यों से ही इनकी पहचान बनती है ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

क्या भगवान जगन्नाथ में धड़कता है श्रीकृष्ण का हृदय, क्या है ब्रह्म तत्व का अबूझ रहस्य

साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण से मची तबाही और अब लगने वाला है दूसरा सूर्य ग्रहण

बुध का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए शुभ और 3 के लिए अशुभ

इन 3 में से किसी एक तारीख को शुरू होगा भारत और पाकिस्तान के बीच भयानक युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत और खत्म होने का समय, जानिए क्या होगा इस युद्ध में

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जून, जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे ये 7 दिन

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

Aaj Ka Rashifal: 21 जून, आज के दिन इन 5 राशियों के चमकेंगे सेहत के सितारे, पढ़ें अपनी राशि

21 जून 2025 : आपका जन्मदिन