कैसा होगा विशेष दिन जन्मा बालक

7-8-09 को जन्म लेने वाले बालक का भविष्य

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
WD

सात तारीख को एक विशेष योग का निर्माण हो रहा है। आइए, जानते हैं विशेष योग में जन्म लेने वाले बालक का भविष्य। इस दिन जन्म लेने वाले जातक सूर्य राशि अनुसार कर्क राशिगत रहेंगे, वहीं भारतीय ज्योतिषानुसार मकर व कुंभ राशि में जन्मेंगे। अंक शास्त्रानुसार ऐसे जातक खोजी कार्य में सफल होते हैं। इन्हें यात्राओं का शौक रहता है। इनके मित्रों की संख्या कम ही रहती है। एकान्त प्रिय, कम बोलने वाले होते हैं। ये मिली-जुली कद-काठी के व इकहरे शरीर वाले होते हैं।

ये सफल मनोवैज्ञानिक, बालरोग चिकित्सक भी हो सकते हैं। इनके जीवन पर शनि का शुभ- अशुभ प्रभाव भी पड़ता है। जिनका जन्म सात अगस्त 2009 को होगा उस बालक पर लग्नानुसार शनि-मंगल का प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान में शनि सूर्य की राशि सिंह में व मंगल शुक्र की वृषभ राशि में रहेगा। शनि की दशम पूर्ण दृष्टि मंगल पर व मंगल की चतुर्थ दृष्टि शनि पर पड़ती है जो शुभ नहीं रहती।

Rajashri
WD
मकर राशि में जन्मा बालक मिलीजुली कद-काठी के, परिश्रमी व स्वप्रयत्नों से सफलता पाने वाला होगा। इसके कार्य में बाधाएँ आती रहेंगी। कुंभ राशि में जन्मे इकहरे होते हैं। कद-काठी उत्तम रहेगी लेकिन ये भी परिश्रमी होते हैं।

इनके कार्य में भी कठिनाइयाँ आएँगी तभी जाकर सफल होंगे। यदि शनि-मंगल का दृष्टि संबंध न होता तो ऐसे जातक को अत्यधिक सफलता मिलती। यादगार वाली इस दिन कोई बात नहीं रहेगी।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

सावन के प्रथम सोमवार को करें लाल किताब के ये 5 अचूक उपाय, सारे क्लेश मिट जाएंगे

चातुर्मास: जब शिव संभालते हैं सृष्टि और विष्णु लेते हैं योग निद्रा

गुरु पूर्णिमा पर क्यों करते हैं व्यास पूजा, जानिए पूजन का शुभ मुहूर्त

चातुर्मास कब से कब तक रहेगा, इन 4 माह में 15 चीजें नहीं खाना चाहिए

Hindi Panchang Calendar July 2025: नए सप्ताह के मंगलमयी मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 07 से 13 जुलाई तक