* भविष्यवाणी 1 : कीरो ने यह भविष्योक्ति मृत्यु के मुख में जा रहे युवराज एडवर्ड सप्तम के लिए की थी। कीरो ने उनको कहा था- 'एक माह बाद अगस्त 1902 में आपका राज्याभिषेक होगा और मृत्यु तो 69 वर्ष की आयु तक नहीं होगी। आपको अब स्वस्थ होना ही पड़ेगा।' इतना आत्मविश्वास एवं यथार्थयुक्त उनका कथन था कि सुनने वाला तो दंग ही रह गया।
कीरो की भविष्यवाणी के अनुसार ही एडवर्ड सप्तम मृत्यु मुख से वापस आकर स्वस्थ हुए और 69 वर्ष की आयु तक जीवित भी रहे। शायद ही किसी ने कीरो को उस समय गंभीरता से लिया किंतु एक माह बाद एडवर्ड के स्वस्थ होने और गद्दीनशीन होने पर सब उनका लोहा मान गए।
* भविष्यवाणी 2 :
सन् 1931 में ही कीरो ने भविष्यवाणी की थी, 'इस दशक के अंत में एक विश्वयुद्ध होगा। इंग्लैंड भारत को स्वतंत्र कर देगा (युद्ध के बाद) किंतु हिन्दू एवं मुसलमानों के बीच इस शताब्दी का भीषणतम नरसंहार होगा। अमेरिका जापान के साथ युद्ध करेगा, जिसके भयंकर परिणाम होंगे।' कहिए, ऐसा हुआ कि नहीं?
सोलह वर्ष पूर्व भारत की आजादी की बात बता दे, जब किसी को तनिक भी आशा या विश्वास नहीं था, कितना सही एवं नैपुण्यपूर्ण कार्य था।
भविष्यवाणी 3 :