तीन देव और तीन राजा के मिलन का संयोग

रामनवमी : 6 महामुहूर्त का शुभ योग

Webdunia
ND

एक अप्रैल चैत्र शुक्ल पक्ष रामनवमी को स्वयं सिद्घि तिथि के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस महापर्व पर महामुहूर्त दिव्य संयोग 10 वर्ष बाद बन रहा है, जो इस दिन को शुभता प्रदान कर रहा है। इस संयोग में तीन देवों और तीन राजाओं के मिलन का योग बन रहा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया कि रामनवमी के दिन जो भी कार्य किए जाएंगे वे कई गुना अधिक शुभ फल देंगे, क्योंकि रविवार जिसके स्वामी नव ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं। पुष्य नक्षत्र जो सभी नक्षत्रों का राजा है, जिसके स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।

ND
सुकर्मा योग और कोलव करण के साथ सर्वार्थ सिद्घि योग के साथ समस्त कुयोगों का नाशक रवि योग भी उस दिन होने से दिव्य संयोग बन रहा है। मध्यान्ह काल में ठीक 12 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनेगा। उसी दिन प्रातः से देर रात तक रवि पुष्य सर्वार्थ सिद्घि योग होगा।

इस शुभ घड़ी में व्यापार की शुरुआत, पद भार, वाहन क्रय, नवीन कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। बीते 68 वर्षों में ऐसा संयोग 9 बार बना है। अब दसवीं बार यह महासंयोग 1 अप्रैल को 2012 को बनेगा।

राम नवमी के शुभ संयोग :-

* नक्षत्रों के राजा पुष्य नक्षत् र ।
* नवग्रहों के राजा सूर्य का रविवा र।
* चैत्रीय नवरात्रि महानवमी पर् व।
* सर्वार्थ सिद्घि योग रवि पुष्य यो ग।
* समस्त कुयोगों को नष्ट करने वाला रवि यो ग।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वर्ष 2025 में कब से प्रारंभ हो रहे हैं चातुर्मास, कब तक रहेंगे?

सूर्य ग्रहण का किन 2 राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव?

इस्लाम और यहूदी धर्म में क्या है समानता?

देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?

वर्ष 2025 में कब से शुरू हो रहा है सावन माह का सोमवार, जानिए श्रावण मास डेट एंड पूजा टाइम

सभी देखें

नवीनतम

29 जून 2025 : आपका जन्मदिन

29 जून 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

सावन मास के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Weekly Horoscope 30-6 July 2025: इस हफ्ते किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तिहान, पढ़ें 30 जून से 6 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल

विनायक चतुर्थी आज, ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना, जानें पूजन का शुभ समय