Festival Posters

प्लेनेट को करें रिफॉर्म

Webdunia
WD
किसी भी प्लेनेट से आपके जीवन में प्रॉब्लम क्रिएट हो रही है तो घबराने की आवश्यकता नहीं। सबसे पहले यह जानें कि कौन-सा ग्रह प्रॉब्लम क्रिएट कर रहा है। फिर उस ग्रह से संबंधित लाल किताब अनुसार नीचे लिखे टोटके या उपाय करें।

1. सूर्य : भगवान विष्णु की उपासना करें। सूर्य को अर्ध्य दें। रविवार का व्रत रख सकते हैं। मुँह में मीठा डालकर ऊपर से पानी पीकर ही घर से निकलें। बहते पानी में गुड़ प्रवाहित करें। पिता या पिता समान व्यक्ति का सम्मान करें।

2. चंद्र : दूध या पानी से भरा बर्तन रात को सिरहाने रखे और सुबह उसे बबूल के पेड़ में डाल दें। प्रतिदिन माता के पैर छूना और शिव की भक्ति करना जरूरी। सोमवार का व्रत रख सकते हैं। चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती दान करना चाहिए।

3. मंगल : शुभ हो तो मिठाई या मीठा भोजन दान करें। बताशे बहते पानी में प्रवाहित करें।

4. मंगल : अशुभ हो तो बहते पानी में तिल और गुड़ से बनी रेवाड़ियाँ प्रवाहित करें। हनुमानजी की भक्ति करें। मंगल खराब की स्थिति में सफेद रंग का सुरमा आँखों में डालना चाहिए। क्रोध न करें। गुड़ खाना चाहिए। भाई और मित्रों से संबंध अच्छे रखना चाहिए।

5. बुध : सिक्के बराबर ताँबे के पत्रे में छेद करके उसे बहते पानी में प्रवाहित करें। दुर्गा की भक्ति। नाक छिदवाना। बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएँ। साबूत हरे मूँग का दान करें। वादों को निभाएँ।

ND
6. बृ्हस्पति : केसर को नाभि पर लगाएँ। हल्दी की गाँठ घर में रखें। सत्य ही बोलें। आचरण को शुद्ध रखें। पिता, दादा और गुरु का आदर करना ना भूलें। गुरु बना सकते हैं। घर में धूप-दीप देते रहें।

7. शुक्र : लक्ष्मी की उपासना करें। सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें। शुक्रवार का व्रत रखें। खटाई न खाएँ। दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें। स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। नित्य नहाएँ। शरीर को जरा भी गंदा न रखें। सुगंधित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें। ज्वार या चने का चारा गाय को खिलाएँ या किसी को दान करें। पत्नी का ध्यान रखें उसका कभी भी अपमान ना करें।

8. शनि : सर्वप्रथम भगवान भैरव की उपासना करें। तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ और जूता दान देना चाहिए। कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलाएँ। छायादान करें, अर्थात कटोरी में थोड़ा-सा सरसों का तेल लेकर अपना चेहरा देखकर शनि मंदिर में अपने पापों की क्षमा माँगते हुए रख आएँ। दाँत साफ रखें। अंधे-अपंगों, सेवकों और सफाईकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें। काका और मामा के सम्मान का खयाल रखें और उनसे अच्छे संबंध बनाएँ।

9. राहु : मूली के पत्ते निकाल कर दान करें। मूली को रात को सिरहाने रखकर उसे सुबह मंदिर में दान करें। किचन में बैठकर ही भोजन करें। सरस्वती का ध्यान करें। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध रखें। सिर में चोटी रखें।

10. केतु : संतानें केतु हैं इसलिए संतानों से संबंध अच्छे रखें। भगवान, गणेश की आराधना करें। दोरंगी कुत्ते को रोटी खिलाएँ। कान छिदवाएँ। कुत्ता पाल सकते हैं।

नोट करने योग्य :
1) सभी उपाय दिन के समय करें।
2) एक उपाय 40 या 43 दिन तक करना चाहिए।
3) एक दिन में केवल एक ही उपाय करें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु और बुध का नवपंचम राजयोग, किन राशियों को मिलेगा मिश्रित परिणाम

Budh gochar 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा

Mangal gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए है अशुभ संकेत

Kartik Month 2025: क्यों खास है कार्तिक माह? जानिए महत्व और इस महीने में क्या करें और क्या करने से बचें

Kartik Month 2025: कार्तिक मास में कीजिए तुलसी के महाउपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम बदल जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 October Birthday: आपको 30 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Navapancham Raj Yoga: बुध और गुरु का नवपंचम राजयोग, जानिए 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल

Vishnu Trirat Vrat: विष्णु त्रिरात्री व्रत क्या होता है, इस दिन किस देवता का पूजन किया जाता है?

Gopashtami 2025: कब है गोपाष्टमी, 29 या 30 अक्टूबर, जानें शुभ मुहूर्त, योग और इस व्रत की खास जानकारी