मजेदार रोचक टोटके और भविष्यवाणियां

Webdunia
FILE

भारतीय संस्कृति में भविष्यवाणी के ज्ञान का विशाल भंडार निहित है। तकनीकी रूप से इनका कोई लिखित इतिहास नहीं है लेकिन पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह ज्ञान हस्तांतरित हो रहा है और मानना होगा कि इनके माध्यम से की गई भविष्यवाणियां अचूक सिद्ध होती हैं। प्रस्तुत है परंपरागत रूप से मिला कुछ अनोखा संकलन -

* घर से चलते समय यदि कुत्ता कान फड़के तो कार्य बिगड़ जाता है।

* सामने की छींक लड़ाई-झगड़े को बतलाती है। पीछे की छींक से सुख से सुख मिलता है।

* ऊंची छींक बड़ी ही उत्तम होती है। नीची छींक बड़ी दुखदायिनी होती है और चलते समय अपनी छींक बड़ा दुख देने वाली होती है।

FILE
* दाईं तरफ की छींक धन को नष्ट करती है। बाईं तरफ की छींक से सुख मिलता है।

* तीतर का जोड़ा जब खाने लगता है और बृहस्पति पुष्य नक्षत्र में हो तो उस दिन वर्षा होगी।

* आलू को सदा कृष्ण पक्ष में बोना चाहिए।

* एक बादल यदि दूसरे बादल में घुसे तो उसी समय पानी बरसे।

* यदि एक ढेले पर बैठकर चील बोले तो भारी वर्षा होगी।

* यदि सावन शुदि (शुक्ला) सप्तमी को आधी रात के समय बादल गरजे और पानी बरसे तो अकाल पड़ेगा।

* चित्रा नक्षत्र की वर्षा प्राय: सारी खेती नष्ट कर देती है।

* जिस वर्ष अक्क खूब फूलता है तो कोदों की फसल अच्छी होती है। नीम के पेड़ में अधिक फूल-फल लगे, तो जौ की फसल अच्छी होती है। खस्स की वृद्धि हो तो गेहूं, बेर और चने की फसल अच्‍छी होती है।

* यदि एक महीने में दो ग्रहण हो तो राजा या मंत्री की मृत्यु होती है।

नोट : यह जानकारी परंपरागत रूप से प्राप्त ज्ञान पर आधारित है। पाठकों की सहमति-असहमति स्वविवेक पर निर्भर है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

ब्रज की होली के 5 सबसे लोकप्रिय गीत

कौन है देश का सबसे अमीर अखाड़ा, जानिए कहां से आती है अखाड़ों के पास अकूत संपत्ति

विजया एकादशी कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत का फल

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि विशेष आरती, चालीसा, स्तुति, स्तोत्र, रुद्राष्टक यहां पढ़ें...

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा आज का दिन, पढ़ें 20 फरवरी का दैनिक राशिफल

20 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

वर्ष 2025 के मध्य में क्या सचमुच देश और दुनिया में होने वाला है कुछ बड़ा?

20 फरवरी 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कृष्ण पक्ष की अष्टमी को क्यों कहते हैं कालाष्टमी?