माता वैष्णोदेवी : वास्तु ‍की दृष्टि से

- कुलदीप सलूजा

Webdunia
ND

माँ वैष्णोदेवी भवन के पूर्व में त्रिकुट पर्वत की ऊँचाई है। मंदिर के अंदर माँ की पिंडी के आगे पश्चिम दिशा में चरण गंगा है, जहाँ हमेशा जल प्रवाहित होता रहता है। भवन के बाहर सामने पश्चिम दिशा में पर्वत में काफी ढलान है, जहाँ पर पर्वत का पानी निरंतर बहता रहता है।

माता वैष्णोदेवी के दरबार में महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली तीन भव्य पिंडियों के रूप में विराजमान हैं। पूर्व दिशा में ऊँचाई होना और पश्चिम दिशा में ढलान व पानी का स्रोत होना अच्छा नहीं माना जाता है, परंतु देखने में आया है कि ज्यादातर वो स्थान, जो धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध हैं, चाहे वह किसी भी धर्म से संबंधित हों, उन स्थानों की भौगोलिक स्थिति में काफी समानताएँ देखने को मिलती हैं।

ऐसे स्थानों पर पूर्व की तुलना में पश्चिम में ढलान होती है और दक्षिण दिशा हमेशा उत्तर दिशा की तुलना में ऊँची रहती है। उदाहरण के लिए ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर उज्जैन, पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर इत्यादि। वह घर जहाँ पश्चिम दिशा में भूमिगत पानी का स्रोत जैसे भूमिगत पानी की टंकी, कुआँ, बोरवेल इत्यादि होता है। उस भवन में निवास करने वालों में धार्मिकता दूसरों की तुलना में ज्यादा ही होती है।

फेंगशुई के सिद्धांत :
* किसी भवन के पीछे की ओर ऊँचाई हो, मध्य में भवन हो तथा आगे की ओर नीचा होकर वहाँ जल हो, वह भवन प्रसिद्धि पाता है और सदियों तक बना रहता है। इस सिद्धांत में किसी दिशा विशेष का महत्व नहीं होता है।

* माँ वैष्णोदेवी भवन के पूर्व में त्रिकुट पर्वत की ऊँचाई है। मंदिर के अंदर माँ की पिंडी के आगे पश्चिम दिशा में चरण गंगा है, जहाँ हमेशा जल प्रवाहित होता रहता है। भवन के बाहर सामने पश्चिम दिशा में पर्वत में काफी ढलान है, जहाँ पर पर्वत का पानी निरंतर बहता रहता है।

इस प्रकार माता वैष्णोदेवी का दरबार वास्तु एवं फेंगशुई दोनों के सिद्धांतों के अनुकूल होने से माता का यह दरबार विश्व में प्रसिद्ध है। इन्हीं विशेषताओं के कारण ही यहाँ भक्तों का ताँता लगा रहता है। यहाँ खूब चढ़ावा आता है और भक्तों की मनोकामना भी पूर्ण होती है।

वास्तु के सिद्धांत :
* त्रिकुट पर्वत पर स्थित माँ का भवन (मंदिर) पश्चिम मुखी है, जो समुद्र तल से लगभग 4800 फुट ऊँचाई पर है। माँ के भवन के पीछे पूर्व दिशा में पर्वत काफी ऊँचाई लिए हुए हैं और भवन के ठीक सामने पश्चिम दिशा में पर्वत काफी गहराई लिए हुए हैं, जहाँ त्रिकुट पर्वत का जल निरंतर बहता रहता है।

ND
* भवन की उत्तर दिशा ठीक अंतिम छोर पर पर्वत में एकदम उतार होने के कारण काफी गहराई है। यह उत्तर दिशा में विस्तृत गहराई पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ती गई है। भवन के दक्षिण दिशा में पर्वत काफी ऊँचाई लिए हुए हैं, जहाँ दरबार से ढाई किलोमीटर दूर भैरवजी का मंदिर है, समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 6583 फुट है और यह ऊँचाई लगभग पश्चिम नैऋत्य तक है, जहाँ पर हाथी मत्था है।

* गुफा का पुराना प्रवेश द्वार, जो कि काफी सँकरा (तंग) है। लगभग दो गज तक लेटकर या काफी झुककर आगे बढ़ना पड़ता है, तत्पश्चात लगभग बीस गज लंबी गुफा है। गुफा के अंदर टखनों की ऊँचाई तक शुद्ध जल प्रवाहित होता है, जिसे चरण गंगा कहते हैं। वास्तु का सिद्धांत है कि जहाँ पूर्व में ऊँचाई हो और पश्चिम में निरंतर जल हो या जल का प्रवाह हो वह स्थान धार्मिक रूप से ज्यादा प्रसिद्धि पाता है।

* भवन के उत्तर-ईशान कोण वाले भाग में सन 1977 में दो नई गुफाएँ बनाई गईं, इनमें से एक गुफा में से लोग दर्शन करने अंदर आते हैं और दूसरी गुफा से बाहर निकल जाते हैं। इन दोनों गुफाओं के फर्श का ढाल भी उत्तर दिशा की ओर ही है। ये दोनों ही गुफाएँ भवन में ऐसे स्थान पर बनीं, जिस कारण इस स्थान की वास्तुनुकूलता बहुत बढ़ गई है।

फलस्वरूप इस मंदिर की प्रसिद्धि में चार चाँद लगे हैं, इन गुफाओं के बनने के बाद इस स्थान पर दर्शन करने वालों की संख्या पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है और वैभव भी बहुत बढ़ गया है।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lunar Eclipse 2025: क्या इस बार का चंद्रग्रहण भी लेकर आने वाला है डर और तबाही की नई लहर?

Rahul Gandhi prediction: राहुल गांधी के बारे में चौंकाने वाली भविष्यवाणी, राहु की दशा का पड़ेगा ऐसा प्रभाव

घर के मंदिर में कितनी होनी चाहिए मूर्तियों की ऊंचाई? पूजा घर के इन नियमों की जानकारी है बेहद ज़रूरी

Durga Ashtami 2025: शारदीय नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी कब है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कन्या पूजन का महत्व

Lunar Eclipse 2025: खग्रास चंद्र ग्रहण के दिन बचकर रहना होगा 6 राशियों को

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (5 सितंबर, 2025)

05 September Birthday: आपको 5 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 सितंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

क्या चंद्रग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना है, या इसके पीछे छिपा है भय और विध्वंस का खौफनाक सच?

Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से होगा श्राद्ध पक्ष प्रारंभ, जानें शास्त्रों के नियम और खास बातें