सरल लेकिन शक्तिशाली गोपनीय मंत्र

चमत्कारी अचूक दिव्य मंत्र

Webdunia

तंत्र विद्या गोपनीय और रहस्यमयी होती है। हर किसी को यह फलीभूत भी नहीं होती। तामसिक प्रवृत्तियों वाले व्यक्तियों को इससे दूर रहने की ही सलाह दी गई है। जो लोग सात्विकता के साथ इन्हें आजमाते हैं उन्हें यह अवश्य लाभ प्रदान करती है। कुछ मंत्र स्वयं की रक्षा के लिए वर्णित हैं, तो कुछ मंत्र आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए। प्रस्तुत है कुछ चमत्कारी अचूक मंत्र-


FILE

शक्तिशाली आत्मरक्षा मंत्र

' ॐ क्षीं क्षीं क्षीं क्षीं क्षीं फट्'


प्रयोग विधि- उपरोक्त मंत्र का नित्य 500 बार जप करने से साधक को समस्त सुख प्राप्त होते हैं और आत्मभय दूर होकर व्यक्ति ‍'निर्भय' हो जाता है।


स्त्री सौभाग्यवर्धक मंत्र

ॐ ह्रीं कपालिनि कुल कुण्डलिनि मे सिद्धि देहि भाग्यं देहि देहि स्वाहा।।


FILE


प्रयोग विधि- यह मंत्र कृष्ण पक्ष की चौदस से प्रारंभ करके अगले महीने की कृष्ण पक्ष की तेरस तक- यानी एक मास तक नित्य एक हजा र एक बार जाप करने से स्त्रियों की समस्त आधि-व्याधियां दूर होती हैं और स्त्री पति, पुत्र, परिवार आदि की प्रिय हो जाती है।


चोर भयहरण मंत्र

ॐ करालिनि स्वाहा ॐ कपालिनि स्वाहा चोर बंधय ठ: ठ: ठ:।।

FILE


प्रयोग विधि- यह मंत्र 108 बार जाप करने से सिद्धि होती है। प्रयोग के समय 7 बार मंत्र पढ़कर थोड़ी सी मिट्टी द्वार पर की भूमि में गाड़ दे तो भवन में चोर घुसने का भय नहीं रहता।।


धन सहित चोर पकड़ने का मंत्र

ॐ ध्रूमाजक हुंकार स्फटिका दह दह ॐ


FILE


प्रयोग विधि- मंगलवार या रविवार क दिन कर्मटिका वृक्ष के नीचे मृगासन पर बैठकर गोधूली की लकड़ी जलाएं। सरसों तथा गुग्गल से उपरोक्त मंत्र पढ़ते हुए हवन करने से चोरी किए धन सहित चोर वापस आ जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

पृथ्वी की नाभि पर स्थित है यह दिव्य ज्योतिर्लिंग जहां काल भी मान लेता है हार, जानिए महाकालेश्वर के अद्भुत रहस्य

कावड़ यात्रा कितने प्रकार की होती है? जानें इसके विभिन्न रूप और महत्व

सिर्फ धातु के ही नहीं, श्रावण में इन 10 प्रकार के शिवलिंगों के पूजन से चमकेगा आपका भाग्य

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

अद्भुत संयोग गणेश चतुर्थी पर सावन का सोमवार व्रत, करें ये 3 अचूक उपाय

सावन सोमवार में भगवान शिवजी की 3 प्रकार से करें पूजा, फिर देखें चमत्कार

सावन मास का गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, जानें महत्व, मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Rashifal: श्रावण मास का पहला सोमवार आज, जानें किन राशियों को 14 जुलाई का दिन देगा अच्छा फल

14 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन