आज जिनका जन्मदिन है (27.12.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 1999, 2007, 2009, 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा वर्ष 2011
यह वर्ष आपको सावधानी के संकेत देता है। लेकिन इस साल आपको सच्चा प्रेम मिलेगा। आपको अपने अभिमानी स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही गरीब बच्चों को संतरा बांटने से विशेष लाभ मिलेगा। आप इस साल को‍र्ट-कचहरी से दूर ही रहें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आपके लिए दिसंबर तक का समय भरपूर लाभ उठाने का है। उसके बाद अपने असंतुलित व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। समय की अनुकूलता के लिए हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्त ि
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सूर्य का मीन राशि में प्रवेश: क्या होगा देश दुनिया का हाल? इन 5 राशि वाले लोगों को होगा नुकसान

होली धुलेंडी पर कौनसे रंगों का करें इस्तेमाल कि आसानी से निकल जाए और स्किन भी रहे सुरक्षित

आमलकी एकादशी व्रत रखने की विधि, पूजा, कथा और महत्व

बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान

शुक्र की मीन राशि में वक्री चाल, 4 राशियों का होगा बुरा हाल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: कैसा गुजरेगा 4 मार्च का दिन, जानें 12 राशियों का ताजा हाल (पढ़ें अपना राशिफल)

04 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

04 मार्च 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

March Horoscope 2025 : मासिक राशिफल मार्च 2025, जानें 12 राशियों के लिए क्या होगा खास

Weekly Calendar March 2025: 7 दिन के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 03-09 मार्च