आज जिनका जन्मदिन है (7.5.2009)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 मई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 मई को जन्में व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं।

आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्ण ु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरू न

कैसा रहेगा वर्ष 2009

वर्तमान वर्ष मूलांक 7 वालों के लिए शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको वह सारी सफलता मिलने के योग हैं जिनका आपके प्रियजन भी सपना देखते हैं। आपने बहुत त्याग किए हैं अब बारी है उनका प्रतिफल पाने की। आप इस वर्ष उपलब्धियों के साथ आनन्द भी हासिल करेंगे। आपको संघर्ष का मीठा फल इसी साल मिलेगा। इस साल आप सही मायनो में बधाई के हकदार हैं। ग्रहों की अनुकूलता के लिए आप आम के पेड़ की पूजा करें जरूर लाभ मिलेगा।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्त ि
1. रवीन्द्रनाथ टैगोर
2. अटलबिहारी वाजपेयी
3. पाब्लो पिकासो
4. कविता कृष्णमूर्ति
5. डैनी डैंग्जोपा

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

बाबा वेंगा के अनुसार 2025 के अगले 6 महीने इन 5 राशियों के लिए साबित होंगे लकी! कहीं आपकी राशि तो नहीं इनमें?

क्या है कैलाश पर्वत या मानसरोवर झील में शिव जी के डमरू और ओम की आवाज का रहस्य?

सप्ताह भर की भविष्यवाणी: आपकी राशि के लिए क्या है खास? (जानें 12 राशियां)

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

09 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

09 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

डाउजिंग: अदृश्य शक्तियों द्वारा मार्गदर्शन

नरेंद्र मोदी पर भविष्य मालिका की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Jaya Parvati Vrat 2025: विवाह, प्रेम और सौभाग्य के लिए सबसे शुभ है जया पार्वती व्रत