आज जिनका जन्मदिन है (9.1.2011)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है।

अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 1999, 2007, 2009, 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, माँ दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा वर्ष 2011
यह वर्ष आपको सावधानी के संकेत देता है। लेकिन इस साल आपको सच्चा प्रेम मिलेगा। आपको अपने अभिमानी स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही गरीब बच्चों को संतरा बाँटने से विशेष लाभ मिलेगा। आप इस साल को‍र्ट-कचहरी से दूर ही रहें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आपके लिए अप्रेल तक का समय भरपूर लाभ उठाने का है। उसके बाद अपने असंतुलित व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास करें। समय की अनुकूलता के लिए हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएँ।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सोनिया गाँधी
* शत्रुघ्न सिन्हा

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का समय क्या है?

सिंधारा दूज कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

जल्द ही धरती की इस इस जगह एलियन उतरेंगे, क्या सच होने वाली है ये भविष्यवाणी

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के 5 ऐसे रहस्य जो आप कतई नहीं जानते होंगे

मनोकामना पूरी होने पर कितनी बार करनी चाहिए कावड़ यात्रा?

सभी देखें

नवीनतम

24 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

24 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

कहीं आपका मोबाइल तो नहीं बिगाड़ रहा कुंडली में राहु की स्थिति? जानिए राहु दोष और मोबाइल का संबंध और बचाव के उपाय

गुरुवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, घर दौड़े चली आएगी धन और सुख-समृद्धि

24 जुलाई को गुरु पुष्य योग, जानें इस मुहूर्त में क्या काम करना चाहिए, क्या नहीं खरीदें