आज जिनका जन्मदिन है (7.7.2009)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्ण ु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरू न

कैसा रहेगा वर्ष 2009

वर्तमान वर्ष मूलांक 7 वालों के लिए शानदार रहेगा। इस वर्ष आपको वह सारी सफलता मिलने के योग हैं जिनका आपके प्रियजन भी सपना देखते हैं। आपने बहुत त्याग किए हैं अब बारी है उनका प्रतिफल पाने की। आप इस वर्ष उपलब्धियों के साथ आनन्द भी हासिल करेंगे। आपको संघर्ष का मीठा फल इसी साल मिलेगा। इस साल आप सही मायनो में बधाई के हकदार हैं। ग्रहों की अनुकूलता के लिए आप आम के पेड़ की पूजा करें जरूर लाभ मिलेगा।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
1. रवीन्द्रनाथ टैगोर
2. अटलबिहारी वाजपेयी
3. पाब्लो पिकासो
4. कविता कृष्णमूर्ति
5. डैनी डैंग्जोपा
6. महेंद्रसिंह धोनी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

पृथ्वी की नाभि पर स्थित है यह दिव्य ज्योतिर्लिंग जहां काल भी मान लेता है हार, जानिए महाकालेश्वर के अद्भुत रहस्य

कावड़ यात्रा कितने प्रकार की होती है? जानें इसके विभिन्न रूप और महत्व

सिर्फ धातु के ही नहीं, श्रावण में इन 10 प्रकार के शिवलिंगों के पूजन से चमकेगा आपका भाग्य

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

नरेंद्र मोदी पर अब तक किन-किन लोगों ने की भविष्यवाणी, आगे क्या करने वाले हैं जानकर चौंक जाएंगे

15 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

15 जुलाई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल