Dharma Sangrah

आज जिनका जन्मदिन है (8.7.2009)

Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 8 जुलाई को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है।

आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 1971, 1980, 2006, 2008, 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवत ा

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुन ी

कैसा रहेगा वर्ष 2009

वर्तमान वर्ष मूलांक 8 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। इस वर्ष आपको कुछ ऐसी अनअपेक्षित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन घबराए नहीं आप अपने मजबूत इरादों से कामयाबी हासिल करेंगे। अगर आप अपने आपको भटकने से बचा सके तो यह साल भी आपको कुछ यादगार सौगातें दे सकता है। ग्रहों की अनुकूलता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ लाभ देगा।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
1. गुरु नानक
2. जार्ज बर्नार्ड शॉ
3. राकेश बेदी
4. डिम्पल कपाडि़या
5. जावेद अख्तर

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि भारी होने पर संकट मोचन हनुमान स्तोत्र पढ़ने से ये होता है...

Mangal dosha: मंगल दोष वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए?

Guru gochar 2025: बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर से 5 राशियों को रहना होगा संभलकर

Lal Kitab Tula rashi upay 2026: तुला राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु रोकेगा राह

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

सभी देखें

नवीनतम

07 December Birthday: आपको 7 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 दिसंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

Saptahik Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल: 08 से 14 दिसंबर 2025, महासप्ताह का लेखा-जोखा

Pushya nakshatra: 8 दिसंबर को पुष्य नक्षत्र, जानिए इस दिन कौनसा उपाय करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न