भाजपा ने भरी हुँकार

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2010 (13:34 IST)
राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद में हुए चिंतन-मंथन के बाद अधिवेशन के अंतिम दिन भाजपा ने महँगाई और कश्मीर के मुद्दे पर केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ तगड़ी हुँकार भरी।

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने महँगाई और भाजपा संसदीय दल के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर केंद्र की मनमोहन सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा के इन दिनों शीर्ष नेताओं के तेवर सरकार को ललकारने वाले रहे। महँगाई पर सुषमा स्वराज ने संसद के भीतर सरकार की पोल खोलने का ऐलान किया तो आडवाणी यहाँ तक बोल गए कि यदि मनमोहन सरकार ने कश्मीर के मुद्दे पर राष्ट्रहित को दाँव पर लगाकर कोई समझौता किया तो भारत सरकार को अब तक के सर्वाधिक व्यापक राजनीतिक संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कश्मीर के मुद्दे को लेकर 25 फरवरी से एक और जन आंदोलन का ऐलान किया। इस आंदोलन की अगुवाई करने खुद गडकरी जम्मू जाएँगे। कुशाभाऊ ठाकरे नगर में देश भर से जुटे पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को संघर्ष का पाठ पढ़ाते हुए भाजपा के शीर्ष नेताओं ने तीखे तेवर दिखाए।

श्री आडवाणी ने कहा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को संसद में स्पष्टीकरण देना चाहिए कि पाकिस्तान से निपटने हेतु उनकी सरकार की क्या योजना है और जम्मू -कश्मीर को लेकर उनकी क्या योजना है? साफ है शीर्ष नेतृत्व पर घमासान थमने के साथ ही भाजपा ने मनमोहन सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करना शुरू दिया है। भाजपा को लग रहा है कि महँगाई और कश्मीर के मुद्दे पर केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार पड़ सकती है। संघर्ष के जरिए भाजपा का दूसरा लक्ष्य अपने प्रति जनता के बीच पुनः विश्वास पैदा करना है। (नईदुनिया)

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना