खुशबू : प्यार की महक

Webdunia
IFM
निर्माता : चिराग निहलानी
निर्देशक : राजेश राम सिंह
संगीत : अदनान सामी, बप्पी लाहिरी
कलाकार : ऋषि रेहान, अंवतिका, हिमानी शिवपुरी

वर्तमान दौर का युवा वर्ग प्यार के साथ-साथ करियर को भी बेहद महत्वपूर्ण मानता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए ‘खुशबू’ फिल्म बनाई गई है।

रघु एक युवा, महत्वाकांक्षी और सफल व्यक्ति है। उसकी पोस्टिंग न्यूयॉर्क में होती है, लेकिन इसके पहले उसे चंडीगढ़ में कंपनी के काम से जाना पड़ता है।

चंडीगढ़ में पिंकी नामक लड़की उसके रास्ते में आ जाती है और अनजाने में वह उसकी ओर आकर्षित हो जाता है। पिंकी को वह मिलने की कोशिश करता है, लेकिन नाकाम रहता है।

एक दिन रघु की इच्छा पूरी होती है। पिंकी और उसकी मुलाकात होती है। वे एक-दूसरे को परखते हैं और महसूस करते हैं कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं।

पिंकी अचानक गायब हो जाती है। महीनों बाद रघु और पिंकी फिर टकराते हैं। पिंकी चाहती है कि रघु उसके परिवार से मुलाकात करें क्योंकि पिंकी के लिए परिवार सर्वोपरि है।

IFM
रघु, पिंकी के पंजाबी परिवार से मिलता है, जो बेहद विशाल है। रघु से वे बेहद गर्मजोशी से मिलते हैं। क्या रघु इस प्यार से भरे परिवार को छोड़कर न्यूयार्क जाएगा? क्या पिंकी और रघु शादी करेंगे? करियर जरूरी है या प्यार? रघु सोच में पड़ जाता है।

‘खुशबू’ में प्यार की महक और पारिवारिक मूल्यों के महत्व को दर्शाया गया है।
Show comments

Cannes 2025: हाथ में तोता पकड़े रेड कारपेट पर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, इतनी है कीमत

फिल्मों में आने से पहले इतना था जरीन खान का वजन, बनना चाहती थीं डॉक्टर

बैटलग्राउंड फिनाले: रौनक और निखिल बने इंडिया के पहले फिटनेस सुपरस्टार

12 घंटे धूप में शर्टलेस, ज़ीनत अमान को मिला रॉयल ट्रीटमेंट, The Royals की शूटिंग पर इशान खट्टर का खुलासा

मिशा अग्रवाल की मौत पर शिवांगी वर्मा का बयान “सोशल मीडिया को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाइए, पूरी ज़िंदगी नहीं”

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा