मोड़ : आने वाली फिल्म

Webdunia
PR
बैनर : कुकुनूर मूवीज़, श्रेया एंटरटेनमेंट
निर्माता : सुजीत कुमार सिंह, एल्हे हिपतूला, नागेश कुकुनूर
निर्देशक : नागेश कुकुनूर
संगीत : तपस रेलिआ
कलाकार : रणविजय सिंह, आयशा टाकिया आजमी, रघुवीर यादव, तनवी आजमी, अनंत महादेवन, निखिल रत्नपारखी

अरण्या की उम्र है 25 वर्ष। वह गंगा नामक हिल स्टेशन पर रहती है। गंगा एक ऊंघता हुआ छोटा-सा शहर है, लेकिन यहां काफी मजेदार लोग रहते हैं। अरण्या के पिता अशोक स्थानीय किशोर कुमार फैन क्लब के मुखिया हैं।

PR
अरण्या की आंटी, गायत्री गर्ग उर्फ जीजी, उसकी दोस्त है, उसकी मम्मी जैसी है और वह एक रेस्तरां चलाती हैं। गंगाराम नामक दुकानदार भी किशोर भक्त है और अरण्या तथा उसके पिता के बैण्ड से जुड़ा हुआ है।

अरण्या जब छोटी थी, तब उसकी मां उसे छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने चली गई। अरण्या और उसके पिता को अभी भी आशा है कि वह एक दिन लौटकर जरूर आएगी। घर के पास से गुजरने वाली रेल को अरण्या और उसके पिता रोजाना इसी आशा के साथ देखते हैं।

अरण्या की घड़ी सुधारने की दुकान है, जो कभी उसकी मां की थी। अरण्या और उसके पिता का गुजारा इसी से होता है। एक दिन एंडी नामक अजनबी अरण्या की दुकान पर अपनी घड़ी सुधरवाने आता है।

PR
एंडी बेहद शर्मीला है। घड़ी सुधरवाने के लिए उसे कई बार अरण्या की दुकान पर आना पड़ता है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और दिल दे बैठते हैं।

एंडी कौन है? उसका अतीत क्या है? वह कहां से आया है? जैसे ही अरण्या को इन प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं, फिल्म में एक ‘मोड़’ आता है और एक भावुक क्लाइमेक्स इस ‍प्रेम कहानी में देखने को मिलता है।

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें