मन, वचन और कर्म पर संयम रखो

भगवान बुद्ध के अमृत वचन

Webdunia

कायप्पकोपं रक्खेय्य कायेन संवुतो सिया।

कायदुच्चरितं हित्वा कायेन सुचरितं चरे॥


- बुद्ध कहते हैं कि शरीर के दुराचार से मनुष्य अपने को बचाए। अपने शरीर का संयम करें। शरीर का दुराचार छोड़कर सदाचार का पालन करें।


FILE

वची पकोप रक्खेय्य वाचाय संब्रुतो सिया।

वची दुच्चरितं हित्वा वाचाय सुचरितं चरे ॥


- वाणी के दुराचार से मनुष्य अपने को बचाए। अपनी वाणी का संयम करें। वाणी के दुराचार को छोड़कर सदाचार का पालन करें।


FILE

मनोपकोपं रक्खेय्य मनसा संवुतो सिया।

मनोदुच्चरितं हित्वा मनसा सचरितं चरे॥


- मन के दुराचार से मनुष्य अपने को बचाए। अपने मन का संयम करें। मन के दुराचार को छोड़कर सदाचार का पालन करें।


FILE

कायेन संवुता धीरा अथो वाचाय संवुता।

मनसा संवुता धीरा ते वे सुपरिसंवुता॥


- जो बुद्धिमान लोग शरीर को संयम में रखते हैं, वाणी को संयम में रखते हैं, मन को संयम में रखते हैं, वे ही पूरे तौर से संयमी माने जाते हैं।

FILE


हर काम की कसौटी क्या हो?

- भगवान बुद्ध कहते हैं कि प्रत्येक मनुष्य को काया, वचन और मन से काम करना चाहिए। जब हम काया से काम करना चाहें, तो सोचना चाहिए कि मेरा यह काय-कर्म अपने, दूसरे या दोनों के लिए पीड़ादायक तो नहीं? क्या यह अकुशल, दुख देने वाला काय-कर्म है? यदि हमे ऐसा लगे कि यह बुरा काय-कर्म है, तो उसे कभी मत करना ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

30 मई 2025 : आपका जन्मदिन

30 मई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

इस चमत्कारी मंदिर में शकर चढ़ाने से ठीक हो जाती है डायबिटीज, भक्तों की लगती है कतार

ये भविष्‍यवाणी तो सच होकर ही रहेगी, कोई भी इसे नहीं टाल सकता